Skip to main content

शुकदेव जी द्वारा विभिन्न कामनाओं अर्थ देवो का पूजन का ज्ञान।। श्रीमद्भागवद्पूराण महात्मय अध्याय ३ [स्कंध २]

* तीसरा अध्याय *स्कंध २

(देव पूजन के अभीष्ट फल लाभ का उपाय वर्णन)

दो० पूजन कर जिन देवकौ, जैसौ ले फल पाय ।

सो द्वतीय अध्याय में, वर्णत है सब गाय ।।


श्री शुकदेव जी परीक्षत राजा से बोले -हे नृपेन्द्र ! जैसा
आपने हमसे पूछा वैसा हमने यथावत वर्णन किया है। मृत्यु को
प्राप्त होने वाले बुद्धिमान मनुष्य को हरि भगवान की कीर्ति का
श्रवण कीर्तन करना ही अत्यन्त श्रेष्ठ हैं। परन्तु अन्य अनेक कामों
के फल प्राप्त करने के लिये अन्य देवताओं का पूजन भी करे,
बृह्मा का पूजन करने से बृह्मतेज की वृद्धि होती है, इन्द्र का पूजन
करने से इन्द्रियों को तृष्टता होती है। दक्ष आदि प्रजापतियों का
पूजन करने से संतान को बृद्धि होती है । लक्ष्मी की कामना से
देवी दुर्गा का पूजन करना चाहिये, और अग्नि देव का पूजन कर
ने से तेज बढ़ता है, यदि धन की कामना हो तो वस्तुओं का पूजन
करे। बलबान मनुष्य वीर्यवृद्धि की इच्छा करतो वह ग्यारह रुद्रों
का पूजन करे। अदिति का पूजन करनाअन्न आदि भक्ष्य पदार्थों
को कल्पना वाले मनुष्य को करना चाहिये। यदि स्वर्ग प्राप्ती
की इच्छा होतो बारह आदित्यों की पूजा करे। विश्वदेवों के पूजन
करने से राज्य की कामना पूरी होती है। साध्य नामक देवताओं
की पूजा करने से देश देशान्तर की प्रजा यश में होती है। अश्वेनी
कुमारों का पूजन आयु बढ़ाने की कामना से करे, यदि पुष्टि की इच्छा हो तो पृथ्वी का पूजन करे । लोको के माता-पिता पृथ्वी स्वर्ग को उपासना करने से प्रतिष्ठा बढ़ती हैं। रूप की इच्छा वाले
को गंधर्वों का पूजन चाहिये और स्त्री की कामना के अर्थ उर्विशी
अप्सरा का पूजन करना चाहिये। परमेष्ठिनाम ईश्वर की उपासना
करने से सब का स्वामी होता है, यज्ञ भगवान का पूजन करने से
यश का भागी होता है, यदि अधिक धन एकत्र करने की कामना
होतो वरुण अथवा कुबेर का पूजन करना चाहिये । विद्या प्राप्ती
की कामना वाले को महादेवजी की पूजी उपसना करनी चाहिये और
स्त्री-पुरुष की परस्पर प्रीत बढ़ने बाली इच्छा हो तो पार्वती जी की
पूजा करे । यदि धर्म की वृद्धि की कामना होतो उत्तम श्लोक से
भगवान का पूजन अर्चन करे, संतान बृद्धि इच्छुक को पितरों का
पूजन करना चाहिये, मरुदगणों का पूजन करने से बल बृद्धि होती
है और रक्षा की चाहना हो तो यज्ञों का पूजन करे, राज्य प्राप्ती
को लालसा हो तो मनुष्यों का पूजन करे, निऋति और मृत्यु की पूजा
करने से शत्रु का नाश होता है। संभोग की कामना वाले को चंद्रमा
का पूजन करना चाहिये। परम पूज्य भगवान की उपसना करने
से वैराग्य की कामना पूर्ण होती है जिसे किसी की कामना न हो
या संपर्ण वस्तुओं की कामना हो तथा मोक्ष की भी इच्छा होतो
ऐसे उदार बुद्धि वाले मनुष्य को परम पुरुष भगवान श्री हरि
विष्णु का पूजन करना चाहिये, इसमें तीब्र भक्ति योग उपाय क
करे। जिस कथा के श्रवण करने से राग, द्वेष, रहित ज्ञान उत्पन्न
हो, तथा मन की प्रसन्नता के कारण संपूर्ण विषयों में वैराग्य हो
जाय, और मोक्ष सम्मत मार्ग में भक्ति योग प्राप्त हो तो ऐसा
कौन मनुष्य होगा जो भगवान की कथा में प्रीत न रखे।
शौनक जी ने कहा-हे सूत जी ! राजा परीक्षत ने श्री शुक
देव जी से यह कथा सुनकर अन्य क्या पूछा सो सुनाइये। जहाँ पर
श्री शुकदेव जी जैसे महान वक्ता और राजा परीक्षत जैसे श्रोता
और उस समाज में श्रीभगवान की पवित्र कथा हो तो वह अनंत फल
दायक है !राजा परीक्षत वाल्यावस्था में बालकों के साथ क्रीड़ा करते
समय भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ाओं को किया करते थे। जैसे ही विष्णु रायण व्यास पुत्र शुकदेव जी भी हैं अतः ऐसे समागम में साधु
पुरुषों द्वारा भगवान के उदारचरित्र ही गाये जाते हैं। सूर्य नारायण
के द्वारा नित्य उदय अस्त होने पर मनुष्यों की आयु का हरण
होता है । अतः जो क्षण भगवान की कथा के रहित व्यतीत होते
सो आयु व्यर्थ व्यतीत होती हैं। हे सूतजी ! आपभगवद्भक्तों में
प्रधान हो और हमारे मन के अनुकूल कहते हो इसलिये आत्म
विद्या में निपुण श्री शुकदेवजी से राजा परीक्षत ने बहुत प्रशंशनीय प्रश्न किया और जो उन्होंने कहा आप भी वही वर्णन
कीजिये।

।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम तृतीय अध्याय समाप्तम🥀।।


༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...