Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

Where does the life exists beyond earth?क्या पृथ्वी के बाहर भी जीवन है?

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ Where does the life exists beyond earth according to vedas?क्या पृथ्वी के बाहर भी जीवन है?  भागवद पुराण में विभीन्न लोकों की और लोक में रहने वाले विभीन्न प्राणियों का वर्णन॥ पृथ्वी का हिन्दु वर्णन श्रीमद भागवद पुराण बीसवां अध्याय[स्कंध ५] ( लोका लोक पर्वत का वर्णन ) दोहा- कर विभाग सब द्वीप कहि, कथा कही समझाय। सो बीसवें अध्याय में दियो प्रमाण बताय॥ इस भाग में विभीन्न लोक (द्वीप) का पूर्ण विवरण के साथ उनकी नदियों, पर्वतमाला विस्तार का पूर्ण उल्लेख पायेंगे। इससे ये प्रमाण होता है, पृथ्वी के अलावा और भी लोकों में जीवन व्याप्त है। यद्यपि, कोई साक्षात् प्रमाण नही दिया गया। किन्तु, अगर आप वेदों और धर्म ग्रंथो को सत्य मानते हैं। तो प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं रहती। अपनी सामर्थ्य अनुसार मैं इसे सरल भाष...

किस जगह, किस रूप में विराजमान हैं, श्री हरि व उनके पूजन के मंत्र।

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ किस जगह, किस रूप में विराजमान हैं? श्री हरि व उनके पूजन के मंत्र।। श्रीमद भागवद पुराण* अट्ठारहवां अध्याय * [स्कंध ५](वर्ष वर्णन) दोहा: शेष वर्ष वर्णन कियो, सेवक जो कहलाय। अष्टम दस अध्याय में, कीरति कही बनाय।। भद्राश्व खण्ड श्री शुकदेव जी बोले-हे राजा परीक्षत ! उस  भद्राश्व  खंड में  भद्रश्राव  नाम, धर्म का पुत्र उसी खण्ड का स्वामी है। वहाँ पर उसके सेवक जन  भगवान हय ग्रीव की मूर्ति की आराधना मन लगा कर इस मंत्र-ओं नमों भगवते धर्मात्याम विशोधनय नमः।  का जप करते हैं। प्रलय काल में तमोगुण रूप दैत्य जब वेद को चुरा कर ले गया था, तब हयग्रीव रूप अवतार धारण कर भगवान उन वेदों को पाताल से लाये और फिर उन्होंने ब्रह्मा जो को दिये सो हम उन भगवान को बारम्बार नमस्कार करते हैं। वहाँ प्रह...

गंगा जी का विस्तरित वर्णन।। भगवाद्पदी- श्री गंगा जी।

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ गंगा जी का विस्तरित वर्णन।। भगवाद्पदी- श्री गंगा जी। श्रीमद भगवद पुराण *सत्रहवां अध्याय*[स्कंध ५] दोहा: कहयो गंग विस्तार सब, विधि पूर्वक दर्शाय। संकर्षण का स्तबन, कियो रुद्र हर्षाय।। गंगा जी का जनम। शुकदेव जी बोले-परीक्षित! भगवान विष्णु ने राजा बलि को छलने के लिये जब वामन अवतार धारण कर यज्ञ में जाय साढ़ेतीन पग भूमि दान में ली थी, तब अपने स्वरूप को बढ़ाय कर तीनों लोकों को मापने के समय दाहिने चरण से पृथ्वी को बचाया और बाएँ चरण को ऊपर को उठाया तो उस चरण के अंगूठे से ब्रह्मांड का ऊपर का भाग फूट गया। उस छिन्द में से श्री गंगा की धारा ब्रह्माण्ड मार्ग से स्वर्ग पर आकर उतरी।  यह श्री गंगा जी का जन्म भगवान विष्णु चरण कमलों के इसलिये इसका भगवत्पदी नाम हुआ।  यद्यपि यह उस समय पृथ्वी पर नहीं उतरी थी हज...

सहज भक्ति क्या है?

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ सहज भक्ति क्या है? जो काम स्वयं, हमारी भौतिक सामर्थ्य से हो जाये। अर्थात जिसमे ज्यादा खुद पर काम ना करना पड़े, मन न मारना पड़े, तकलीफ न हो, बस मन में आया और कर दिया। उसे सहज कहा जाता है। और ये सहज भक्ति की ये अवस्था तब प्राप्त की जाती है, जब मन के सब वैर भाव मारे जाये। मन की अशुधियाँ, विकृतियाँ समाप्त हो जाये। कुछ अधिक पाने की आशा ना हो। त्याग की भावना सुदृढ़ हो, तब सहज मार्ग मिलता है। क्यूँ की उस अवस्था में मनुष्य अपनी भौतिक ज़रूरतो से पार उठ चुका होता है। फिर वह भौतिक वस्तुओं पर समय नष्ट नहीं करता और लालसाएं समाप्त होने पर, प्रभू भक्ति सहज हो जाती है। ये अवस्था प्राप्त करना कठिन है। शुरुआत में हमारी ज़रूरते हमें इस मार्ग पर ना चलने देंगी, पर ऐसे चलते हुए, प्रभू भक्ति करते हुए, हमारी सामर्थ्य एक दिन अवश्...

श्रीमद भागवद पूराण सोलहवां अध्याय [स्कंध५]इलावृत खंड

Listen to podcasts  https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu0akb https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu2od1 धर्म कथाएं विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पूराण सोलहवां अध्याय [स्कंध५](भुवन कोष वर्णन) इलावृत खंड दोहा०-भुवन कोस वर्णन कियो, श्री शुकदेव सुनाय। सुनत परीक्षित भूप जिम सोलहवें अध्याय॥ श्री शुकदेवजी द्वारा इतनी कथा सुनकर राजा परीक्षत ने कहा-हे मुने ! आपने सूक्ष्म रूप में यह बात कही कि राजा प्रियव्रत के रथ चक्र से पृथ्वी के अलग-अलग द्वीप बने तथा समुद्रों की रचना हुई। सो कृपा करके इन सबका वर्णन बिस्तार पूर्वक सुनाइये। तब श्री शुकदेवजी बोले-हे परीक्षत ! यदि कोई मनुष्य देवताओं के समान आयु वाला हो तो भी वह नारायण के इस अगम भेद को जानने में ...

श्रीमद भागवद पुराण पन्द्रहवां अध्याय [स्कंध५] ॥भरत वंश का वृतान्त॥

Listen to podcasts  https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu0akb https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu2od1 धर्म कथाएं विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] नवीन सुखसागर श्रीमद भागवद पुराण पन्द्रहवां अध्याय [स्कंध५] ॥भरत वंश का वृतान्त॥ दोहा-भरत बन्श वर्णन कियी, श्री शुकदेव सुनाय। भू परीक्षित सुन सभी, लीयो चित्त बिठाय ॥ श्री शुकदेवजी बोले-हे परीक्षत ! अब हम तुम्हें भरतवंश का वर्णन सुनाते हैं-- कि हे राजन ! उन राजर्षि भरत जी के पवित्र चरित्र इस प्रकार से संक्षेप में संगृह करके सदैव गान करते हैं। जिस प्रकार गरुड़ के मार्ग का मक्खियाँ अनुसरण नहीं कर सकती उसी प्रकार अन्य कोई राजा ऋषभ देवजी के पुत्र राजा भरत के मार्ग का अनुसरण करने में समर्थ नहीं होगा। क्योंकि उन भरतजी ने भ...

श्रीमद भागवद पुराण चौदहवां अध्याय [स्कंध ५] (जड़ भरत द्वारा रूपक ज्ञान)

Listen to podcasts  https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu0akb https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu2od1 धर्म कथाएं विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५]   श्रीमद भागवद पुराण चौदहवां अध्याय [स्कंध ५] (जड़ भरत द्वारा रूपक ज्ञान) (भवावटी की प्रकृति अर्थ वर्णन) दो०-रूपक धरि कहि जड़ भरत, राजा दियौ समझाय। भिन्न भिन्न कर सब कहयौ, चौदहवें अध्याय ।। श्री शुकदेव जी बोले-हे राजा परीक्षत ! जब जड़ भरत ने राजा रहूगण को इस प्रकार एक रूपक सुनाकर ज्ञान दिया तो, हाथ जोड़कर राजा रहूगण विनय बचन कह जड़ भरत से बोला- --महाराज ! आपके इस कथन को सुनकर मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ कि वह बंजारा समूह इतना बलिष्ठ होकर भी जिसके पास धन आदि सब कुछ है फिर चोरों से लुटता है और सबके सब मार्ग भूल बन में भटकत...

श्रीमद भागवद पुराण ॥तेरहवां अध्याय॥ स्कंध५(भयावटो वर्णन)

Listen to podcasts  https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu0akb https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran/episodes/ep-eu2od1 धर्म कथाएं विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण ॥तेरहवां अध्याय॥ स्कंध५ (भयावटो वर्णन) हो०-आत्म ज्ञान उपदेश जिमि' कहयो भरत समझाय। तेरहवें अध्याय में, कथा कही दर्शाय ।। शुकदेव जी बोले-हे परीक्षत! जड़ भरत के इन बचनों को सुन कर राजा रहूगण थर-थर काँपने लगा। भयभीत हुआ वह जड़ भरत से हाथ जोड़ कर बोला - हे महाराज! मैं ब्राह्मणों के शाप से बहुत भय भीत रहता हूँ, क्योंकि कहीं ऐसा न हो जाय कि आप मेरे लिये क्रोधावेष में कोई शाप ही दे डालें। रहूगण के यह बचन सुन कर जड़ भरत बोले - हे राजन! तुम भय मत करो मैं तुम्हें शाप नहीं दूंगा। क्योंकि ज्ञानी एवं महात्मा पुरुष ...