Skip to main content

श्रीमद भागवद पुराण महात्मय।। राजा परीक्षित-शुकदेव संवाद।।

परीक्षित के किन वाक्यों से प्रेरित हो कर श्रीशुकदेव जी ने श्रीमदभगवद पुराण सुनाया।।


* आठवाँ अध्याय*स्कंध २

(भगवान की लीला अवतार वर्णन')

दो० प्रश्न परोक्षत ने किये, विष्णु चरित्रहित जोय ।

या अष्टम अध्याय में, भष्यो शुक मुनि सोय ॥

* आठवाँ अध्याय (भगवान की लीला अवतार स्वण') दो० प्रश्न परोक्षत ने किये, विष्णु चरित्रहित जोय । या अष्टम अध्याय में, भष्यो शुक मुनि सोय ॥ इस वृतान्त को श्रवण कर राजा परिक्षत ने कहा हे वृह्मन् श्री शुकदेव जी ! हे महा मुनि ! भगवान के अवतारों की कथा सुन कर मेरा मन बहुत प्रसन्न हुआ है। आपके द्वारा वर्णित कथा में वृह्मा जी के प्रेरे हुये, नारद जी ने जिस जिसको जिस प्रकार उपदेश किया सो कहिये । हे वृम्हन् ! निर्गुण भगवान का पंच महाभूत देह धारण करना अपनी इच्छा से है? अथवा कर्म आदि के कारण देह धारण करते हैं! इसमें आप जो भी यथार्थ जानते हैं सो मेरे सम्मुख प्रकट करिये । वृह्मा जी जिस परमात्मा को नाभी से उत्पन्न हुये हैं उस विराट भगवान का अवयव और स्वरूप और उस लौकिक पुरुष का अवयव स्वरूप समान ही है तो लौकिक    पुरुष में, बिराट पुरुष को जो स्थिति कही गई है वह हमारी बुद्धि मैं नहीं आई है सो आप वह सब समझाकर कहो कि जिस प्रकार विराट पुरुष के नाभी से वृह्मा हुआ जिसने परमात्मा के स्वरूप को देखा तथा किस प्रकार प्राणियों की तथा जगत व अन्य जड़ चेतन की रचना की सो सब समझा कर कहिये। और वे माया के स्वामी श्री हरि जो विश्व के उत्पत्ति कर्ता, पालन तथा संहार कर्ता अपनी माया का त्याग करके कहाँ निद्रा मग्न रहते हैं। आपने कहा कि प्रथम विराट भगवान के अगों द्वारा ये लोक लोकपालों द्वारा रचे गये हैं और इन्हीं लोकपालों से इनके अबयवों को कल्पना हुई है यह आप पहले वर्णन कर चुके हैं। सो यह भी सब विस्तार सहित सुनाइये । महाकल्प और अवान्तर कल्प कितना है, काल कितना है, भूत,वर्तमान, भविष्य, का बाचन काल किस प्रकार अनुमान किया जाता है काल की सूक्ष्म और स्थूल प्रवृत्ति किस प्रकार जानी जाती है, और वे स्थान कितने और कैसे है जो कर्मो से उत्पन्न होते हैं। सतो गुण, रजो, तमो, गुण के परिणाम रूप देवता आदि देह की कामना करते हुये कौन प्राणी कौन कर्मों के कारण कौन कौन देह प्राप्त करते हैं। हे वृह्मन् यह भी कहिये कि पृथ्वी, पाताल, द्वीप, नदी, आकाश, समुद्र, दिशा गृह, नक्षत्र, पर्वत, नदी, उनको तथा इनके निवासी प्राणियों की उत्पत्ति किस प्रकार होती है। वृह्मान्ड का बाहर भीतर प्रमाण कितना है, महा पुरुषों के चरित्र, वर्णाश्रम, धर्म का निर्णय और ईश्वर के आश्चर्य मयी अवतारों की लीला, युग तथा युगों का प्रमाण और जिन जिन युगों में जो-जो धर्म प्रवृत्त हुये हैं सो सब सर्व रीति से कहो। मनुष्यों का धर्म, प्रजापाल तथा अधिकारीयों का धर्म तथा ऋषियों का धर्म, का वर्णन भली भाँति से करो। प्रकृति आदि तत्वों की संख्या उनके लक्षण, कार्य की हेतुता से जानने का प्रकार, ईश्वर की उपासना अष्टांगयोग, तथा असाध्यात्म योग की रीति, योगेश्वरों के एश्वर्य की गति, अणि मादि    ऐश्वर्य द्वारा आर्चिरादि मार्ग से गमन, योगीजनों के लिंगदेह का विनाश, समस्त वेद पुराण तथा शास्त्रों का सार, जीवों की उत्पत्ति, स्थिति, भंडार, वैदिक, तथा स्मार्त कर्म विधि, धर्म, अर्थ, कार्य की विधि यह सब वर्णन करिये । उपाधि रहित धर्म, ईश्वर में लीन प्राणियों की रचना, पाखंड की उत्पत्ति, आत्मा के बंधन तथा मोक्ष, निज स्वरूप में आत्मा स्थिति, माया मयी भगवान का अपनी माया से क्रीड़ा करना फिर माया को त्याग कर प्रादि वेष धारण करना यह सब आप सुनायें। पाप एवं अधर्म करनेवालों की मृत्यु के उपरांत का परिणाम और किन कर्मो से मोक्ष मिलती है तथा किन कर्मो से पाप में फंसता है। यह सब बताने की कृपा करें। सूत जी बोले राजा परीक्षत ने भगवान चरित्र कहने को अर्थ इस प्रकार प्रार्थना की तो श्री शुकदेव जी परीक्षत से अति प्रसन्न हुये। तब पूछे हुये प्रश्नों का उत्तर क्रमशः इस प्रकार कहना आरंभ किया।

Parikshit shukdev samwad



इस वृतान्त को श्रवण कर राजा परिक्षत ने कहा हे वृह्मन् श्री
शुकदेव जी ! हे महा मुनि ! भगवान के अवतारों की कथा सुन कर
मेरा मन बहुत प्रसन्न हुआ है। आपके द्वारा वर्णित कथा में वृह्मा
जी के प्रेरे हुये, नारद जी ने जिस जिसको जिस प्रकार उपदेश
किया सो कहिये । हे वृम्हन् ! निर्गुण भगवान का पंच महाभूत
देह धारण करना अपनी इच्छा से है? अथवा कर्म आदि के कारण
देह धारण करते हैं! इसमें आप जो भी यथार्थ जानते हैं सो मेरे
सम्मुख प्रकट करिये । वृह्मा जी जिस परमात्मा को नाभी से
उत्पन्न हुये हैं उस विराट भगवान का अवयव और स्वरूप और
उस लौकिक पुरुष का अवयव स्वरूप समान ही है तो लौकिक
पुरुष में, बिराट पुरुष को जो स्थिति कही गई है वह हमारी बुद्धि
मैं नहीं आई है सो आप वह सब समझाकर कहो कि जिस प्रकार
विराट पुरुष के नाभी से वृह्मा हुआ जिसने परमात्मा के स्वरूप
को देखा तथा किस प्रकार प्राणियों की तथा जगत व अन्य जड़
चेतन की रचना की सो सब समझा कर कहिये। और वे माया के
स्वामी श्री हरि जो विश्व के उत्पत्ति कर्ता, पालन तथा संहार
कर्ता अपनी माया का त्याग करके कहाँ निद्रा मग्न रहते हैं।
आपने कहा कि प्रथम विराट भगवान के अगों द्वारा ये लोक
लोकपालों द्वारा रचे गये हैं और इन्हीं लोकपालों से इनके अबयवों को कल्पना हुई है यह आप पहले वर्णन कर चुके हैं। सो
यह भी सब विस्तार सहित सुनाइये । महाकल्प और अवान्तर
कल्प कितना है, काल कितना है, भूत,वर्तमान, भविष्य, का बाचन
काल किस प्रकार अनुमान किया जाता है काल की सूक्ष्म और
स्थूल प्रवृत्ति किस प्रकार जानी जाती है, और वे स्थान कितने
और कैसे है जो कर्मो से उत्पन्न होते हैं। सतो गुण, रजो, तमो,
गुण के परिणाम रूप देवता आदि देह की कामना करते हुये कौन
प्राणी कौन कर्मों के कारण कौन कौन देह प्राप्त करते हैं। हे वृह्मन्
यह भी कहिये कि पृथ्वी, पाताल, द्वीप, नदी, आकाश, समुद्र, दिशा
गृह, नक्षत्र, पर्वत, नदी, उनको तथा इनके निवासी प्राणियों की
उत्पत्ति किस प्रकार होती है। वृह्मान्ड का बाहर भीतर प्रमाण
कितना है, महा पुरुषों के चरित्र, वर्णाश्रम, धर्म का निर्णय और
ईश्वर के आश्चर्य मयी अवतारों की लीला, युग तथा युगों का
प्रमाण और जिन जिन युगों में जो-जो धर्म प्रवृत्त हुये हैं सो सब
सर्व रीति से कहो। मनुष्यों का धर्म, प्रजापाल तथा अधिकारीयों
का धर्म तथा ऋषियों का धर्म, का वर्णन भली भाँति से करो।
प्रकृति आदि तत्वों की संख्या उनके लक्षण, कार्य की हेतुता से
जानने का प्रकार, ईश्वर की उपासना अष्टांगयोग, तथा असाध्यात्म योग की रीति, योगेश्वरों के एश्वर्य की गति, अणि मादि
ऐश्वर्य द्वारा आर्चिरादि मार्ग से गमन, योगीजनों के लिंगदेह का
विनाश, समस्त वेद पुराण तथा शास्त्रों का सार, जीवों की उत्पत्ति, स्थिति, भंडार, वैदिक, तथा स्मार्त कर्म विधि, धर्म, अर्थ,
कार्य की विधि यह सब वर्णन करिये । उपाधि रहित धर्म, ईश्वर
में लीन प्राणियों की रचना, पाखंड की उत्पत्ति, आत्मा के बंधन
तथा मोक्ष, निज स्वरूप में आत्मा स्थिति, माया मयी भगवान
का अपनी माया से क्रीड़ा करना फिर माया को त्याग कर प्रादि
वेष धारण करना यह सब आप सुनायें। पाप एवं अधर्म करनेवालों की मृत्यु के उपरांत का परिणाम और किन कर्मो से मोक्ष
मिलती है तथा किन कर्मो से पाप में फंसता है। यह सब बताने की कृपा करें। सूत जी बोले राजा परीक्षत ने भगवान चरित्र
कहने को अर्थ इस प्रकार प्रार्थना की तो श्री शुकदेव जी परीक्षत
से अति प्रसन्न हुये। तब पूछे हुये प्रश्नों का उत्तर क्रमशः इस
प्रकार कहना आरंभ किया।






।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम अष्टम अध्याय समाप्तम🥀।।



༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...