Skip to main content

ब्रह्मा की उत्पत्ति। श्री हरि विष्णु द्वारा दर्शन देना।।

श्रीमद भगवद पुराण अध्याय ८ [स्कंध ३]

विष्णु का ब्रम्हा जी को दर्शन होना


दो०-नाभि कमल से प्रगट है, बृम्हा तपे अध्याय ।

सो अष्टम अध्याय में कथा कही दर्शाय ॥

मैत्रेय जी मुस्करा कर विदुर जी से बोले-हे विदुर जी !आपने लोक हित आकांक्षा से जो प्रश्न किया है वह बहुत हितकर है सो अब मैं मानव दुख नष्ट करने के हित आपके समक्ष भागवत पुराण को कहता हूँ जिसे शेष जी ने सन्त कुमारादिक के सन्मुख कहा था। फिर सन्त कुमार ने ब्रत धारण कर्ता सांख्यायन मुनि से कहा और उन से हमार गुरू पाराशर मुनि तथा वृहस्पति जी ने सुना, तब इसे पुलत्स्य ऋषि के कहने से पाराशर जी ने दयालु भाव से इस भागवत पुराण को मुझे सुनाया, सो हे वत्स इस भागवत पुराण को तुम्हारे सामने वर्णन करता हूँ ।। कैसे हुई ब्रह्मा की उत्पत्ति एवं ब्रह्मा के आसन, कमल का अद्भुत स्वरूप।ब्रह्मजी को विष्णु के प्रथम दर्शन एवं समधि की अवधि।।


मैत्रेय जी मुस्करा कर विदुर जी से बोले-हे विदुर जी !आपने लोक हित आकांक्षा से जो प्रश्न किया है वह बहुत हितकर है सो अब मैं मानव दुख नष्ट करने के हित आपके समक्ष भागवत पुराण को कहता हूँ जिसे शेष जी ने सन्त कुमारादिक के सन्मुख कहा था। फिर सन्त कुमार ने ब्रत धारण कर्ता सांख्यायन मुनि से कहा और उन से हमार गुरू पाराशर मुनि तथा वृहस्पति जी ने सुना, तब इसे पुलत्स्य ऋषि के कहने से पाराशर जी ने दयालु भाव से इस भागवत पुराण को मुझे सुनाया, सो हे वत्स इस भागवत पुराण को तुम्हारे सामने वर्णन करता हूँ ।।
कैसे हुई ब्रह्मा की उत्पत्ति एवं ब्रह्मा के आसन, कमल का अद्भुत स्वरूप


जिस समय जगत महाप्रलय के जल में विलीन हो गया उस समय चैतन्य शक्ति ही रही थी जो निद्रा दर्शाती हुई नेत्र बंद किये शेष शैया पर नारायण रूप भगवान आदि पुरुष ही थे। जो हजारों वर्ष तक जल में शेष शैया पर शयन करते रहे। जब हजारों वर्ष पश्चात नारायण ने अपनी प्रेरणा करी हुई काल रूप शक्ति से कर्म क्षेत्र को स्वीकार किया और संपूर्ण लोकों को अपनी देह में लीन देखा भगवान के अंतर्गत जो अति सूक्ष्म रूप से स्थित अर्थ था उसने कालनुसार रजोगुण से विद्ध होकर उनसे उत्पन्न होना चाहा तब शेषशया पर शयन किये नारायण की नाभी से एक कमल उत्पन्न होने के कारण आत्मयोनि कहलाया। जो कि अत्यंत अनूप अपनी कॉन्ति से विशाल उस जल में सूर्य के समान प्रकाशमान था। तब उस लोकात्मक कमल में सब जीवों में भोग्य गुणों का प्रवेशधारण करने वाले ईश्वर ने प्रवेश किया, और तब उस कमल से वृह्मा जी ने लोकों को न देखा तो उनने चारों दिशाओं को देखने तथा आकाश को देखने के लिये नेत्र घुमाये तो उनके चार मुख प्रकट हुये। उन्होंने देखा कि पवन की प्रवल तरंग से जल में अति गहन भवर पड़ रहे हैं। उन्होंने बहुत चेष्टा करने पर भी यह न जाना कि मैं कहाँ हूँ और न उस कमल को ही साक्षात रूप से देख पाया तब बृह्मा जी ने अनेक प्रयत्न करके यह जाना कि वह एक कमल पर विराजमान हैं । तब उनको और भी अधिक जिज्ञासा हुई कि वह मन ही मन विचार करने लगे कि मैं कौन हूँ। और यह कमल किस पर स्थित है। अवश्य यह कमल कहीं न कहीं तो टिका होगा ही इसी को कहीं न कहीं जड़ अवश्य होगी और जड़ है तो वह स्थान भी होगा जहाँ से यह उत्पन्न हुआ है फिर इसका उत्पन्न कर्ता भी अवश्य होना चाहिये। इस प्रकार विचार कर वृह्माजी कमल को जड़ तथा उत्पन्न कर्ता और स्थान का पता लगाने के लिये कमल की डण्डी को पकड़ कर अंधकारमय जल में प्रविष्ट हो गये। परन्तु हजारों
वर्षों कमल की डण्डी को पकड़े जड़ को ढूंढने का प्रयत्न करते वे बहुत नीचे तक चले गये परन्तु कहीं भी उन्हें कमल की जड़ न मिली और न वह ये ही निश्चय कर पाये कि अभी यह कमल को डडी कतनी नीचे तक और चली गई है। हे विदुर ! इस प्रकार
अपने रचियत को खोज करते हुये वृह्मा जी को काल व्यतीत हो
गया। जब किसी प्रकार पता न लगा तो मनोरथ पूरा होते न देख वृह्मा जी लौट कर फिर उसी कमल पर आकर बैठ गये।
अंत में उन्होंने सब प्रयत्न छोड़ कर निवृत्ति वित्त होकर स्वांस रोक समाधि लगाय योग में समाधि लगा कर स्थिति हो गये।

 ब्रह्मजी को विष्णु के प्रथम दर्शन एवं समधि की अवधि।।

तब सौ वर्ष पर्यन्त योग समाधि लगाने पर वृह्मा जी को ज्ञान उत्पन्न हुआ। तब अपने हृदय में ही उस आलौकिक स्वरूप को आदि देव वृह्मा जी ने पहले कभी भी नहीं देखा था। अर्थात्
बृह्मा जी ने कमल नाल के समान गौर और विस्तार वाले शेष जी
के अंग रूप शैय्या पर पुरुष वेष नारायण को अकेले शयन करते
हुये दर्शन किया।

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...