Skip to main content

वाराह अवतार।श्रीमद भागवदपुराण* तेरहवाँ अध्याय * [स्कंध३]

 श्रीमद भागवदपुराण* तेरहवाँ अध्याय * [स्कंध३]

(भगवान का बाराह अवतार वर्णन)

दो० वृम्हा जी की नासिका, भये वारह अवतार ।

तेरहवें अध्याय में वरणो कथा उचार ।।

श्री शुकदेवजी बोले हे परीक्षत ! मैत्रेयजी ने विदुरजी से
इस प्रकार कहा जब स्वयंभुव मनु उत्पन्न हुये और साथ ही शत
रूपा नाम पत्नी भी हुई तो वृम्हाजी ने प्रजा उत्पन्न करने की
आज्ञा दी। तिस पर स्वयंभुव मनु ने वृम्हाजी से हाथ जोड़कर
कहा हे पिता! मैं आपकी आज्ञा को शिरोधार्य करके नमस्कार
करता हूँ। मैं आपकी आज्ञानुसार प्रजा उत्पन्न करुगा परन्तु आप उस
उत्पन्न होने वाली प्रजा के लिये स्थान बताइये कि बह कहाँ पर निवास
करेगी। हे पिता! जो पृथ्वी सब जीवों के निवास
मात्र थी सो वह महासागर के जल में डूब गई है सो आप उस
डूबी हुई पृथ्वी के उद्धार का उपाय करो। स्वयं भुव मनु द्वारा
कहने पर वृह्मा जी को पृथ्वी के उद्धार को चिन्ता हुई कि वह
किस प्रकार पथ्वी का उद्धार कर पावेंगे। इसी चिन्ता में
वृह्मा जी को बहुत काल व्यतीत हो गया परन्तु ऐसी कोई युक्ती न
दिखाई दी कि जिससे पृथ्वी का जल से उद्वार किया जा सके।
जब वह इस चिन्ता में निमग्न थे तब ब्रह्मा जी की नासिका से
अंगूठे के अग्रभाग के बराबर का एक बाराह कर बच्चा उत्पन्न
हुआ। तब वह उत्पन्न होने वाला बाराह का बच्चा आकाश में
खड़ा ही खड़ा एक क्षण में ही बह हाथी के समान बड़ा हो गया
तब उसे देख कर वृह्मा जी सहित मारीच आदि ब्राम्हण और
सन्त कुमार आदि मुनि बड़े आश्चर्य में पड़ गये और मनु आदि
सहित सभी उस शूकर स्वरूप को देख कर अनेक प्रकार से विचार
करने लगे। बृम्हा जी नाना प्रकार से बिचार करने लगे वह सोचने
लगे कि यह कोई स्वर्ग बासी तो नहीं आया, अथवा अन्य कोई
हो परंतु यह यदि मेरी नासिका के अन्दर एक क्षण भी और रहता
तो मेरी नासिका को टुकड़े-टुकड़े कर डालता, क्योंकि यह एक
क्षण में ही निकल कर अंगूठे के सिर समान से
एक पहाड़ के समान हो गया है। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह यज्ञ भगवान हो जो हमारे मन को खेद दिलाने को इस प्रकार प्रकट हुये हों। जब वृम्हा जी अपने पुत्रों सहित इस प्रकार विचार कर रहे थे तभी वह बारह स्वरूप बादल के समान गर्जना करने लगे। तब उनकी ये घर
घर आवाज को सुनकर सभी उनकी स्तुति करने लगे।अपनी स्तुति
को सुन बाराह भगवान ने एक बार फिर गर्जन किया पश्चात
वे उस अनंत जल राशि में घुस गये। तब कुछ ही समय में वे जल में डूबी हुई पृथ्वी को अपनी दाड़ों पर रख कर जल से बाहर
निकलकर आये जब वह पृथ्वी को लिये जलके ऊपर आये तभी
हिरणाक्ष नामक राक्षस जो अत्यंत बलवान था, हाथ में गदा उठाये
भगवान बारह की ओर आया उस दैत्य से युद्ध करने की शक्ति
अन्य किसी देवता में नहीं थी। तब श्री बारह भगवान ने उस दैत्य
हिरणाक्ष्य का वध किया और उस वावन करोड़ योजन लम्बी
चौड़ी पृथ्वी को अपनी विकाल दाड़ों पर रखकर जल के ऊपर
वृह्मा जी के पास आये। जिस समय भगवान बाराह ने उस दैत्य
को अपनी अग्रिम दाड़ों से चीरा था उस समय दैत्य के रुधिर की
कोच से बाराह भगवान के कपोल और तुन्ड ऐसा शोभित था
कि जिस प्रकार गेरू को खोदते समय हाथी का मुख लाल हो
जाता है। जिस समय वह पृथ्वी को लिये जल के ऊपर आये तब
वृह्मा जी आदि देवता तथा ऋषि लोग हाथ जोड़ कर उनकी
स्तुिति करने लगे। हे भूधर ! हे भगवान! आपको हमारा बारम्बार नमस्कार है हे प्रभो ! अब इस पृथ्वी को प्रजा के निवास के
निमित्त स्थापन करो, हम लोग आपके साथ सी रूप इस अचला
देवी को नमस्कार करते हैं। बाराह भगवान देवताओं ऋषियों
द्वारा अपनी स्तुति सुन प्रसन्न हुये और उनने पृथ्वी को अपनी
धारणा शक्ति द्वारा अपने खुरों से मथित जलपर अचल स्थापित
करा दिया। वे पृथ्वी को स्थापित कर अतंर्ध्यान हो अपने लोक
को चले गये, और वृह्मा जी द्वारा उत्पन्न वशिष्ट, अंगरा आदि
सब हरि कीर्तन करते हुये उस पृथ्वी पर निवस करने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...