Skip to main content

हिरण्यकशिपु हिरनक्ष्य की जनम कथा [भाग २]

 श्रीमद भागवद पुराण सोलहवां अध्याय [स्कंध ३]

(जय विजय का वेकुँठ से अधः पतन) हिरण्यकशिपु हिरनक्ष्य की जनम कथा [भाग २]

दोहा-गीत आप जो विधि कियो,वर्णों सो सब काम

या सोलह अध्याय में कीजे श्रवण तमाम ।

मैत्रेय जी बोले- हे विदुर जी ! उन चारों मुनियों की बात सुन भगवान नारायण ने कहा-है मुने ! दोनों जय विजय नाम के पार्षद हैं । जिन्होंने हमारी आज्ञा का उल्लंघन कर के आपका तिरस्कार करके भारी अपराध किया है आपका जो अनादर मेरे पार्षदों ने किया है सो वह मैंने ही किया है ऐसा मैं मानता हूँ। अतः आपने इनको दंड दिया सो बहुत अच्छा किया है यह सब आपकी सेवा के प्रताप से ही मैं इस कीति और वैकुन्ठ पद को प्राप्त हूँ सो जो आपसे प्रतिकूल होवे मैं स्वयं उसका छेदन करू, चाहे वह मेरी स्वयं की भुजा ही क्यों न हों। आपकी सेवा के प्रभाव से ही हमारे चरण कमलों की रज पवित्र है, कि जिससे संपूर्ण पापों का नाश हो जाता है, अखंड अंकुरित योगमाया के वैभव से युक्त मैं आप जैसे ब्राह्मणों की निर्मल चरण रज को किरीटों पर धारण करता हूँ सो आप जैसे ब्राह्मण ऋषि यदि अपराध करें तो भी उनके वह अपराध सहन करने योग्य हैं । जो लोग मेरे शरीर रूप गौ, ब्राह्मण, अनाथ, जीव, इन्हें भेद बुद्धि से देखते हैं उन लोगों के नेत्रों को यमराज के गीत अपनी चोचों से रोष पूर्व क नोंच-नोंच कर निकालते हैं। सो ये मेरे जय विजय पार्षद आप के अपराध की उचित गति को प्राप्त करके शीघ्र ही मेरे लोक में आकर अपने पद को प्राप्त करेंगे। तब वे ऋषि बोले हे भगवान! हे देव! हम लोग आपके कर्तव्य को नहीं जान सकते हैं। आप क्या करना चाहते हैं आप जगत के नियम हैं धन के इच्छुक लोग जिस लक्ष्मी की कामना से उनकी चरण रज को शिर पर धारण करते हैं, सो वह लक्ष्मी आपके चरणों की सेवा करती हैं। आप धर्म स्वरूप हो, आप देवताओं के प्रयोजन के अर्थ इस जगत की रक्षा करते हो आप सत्य मूर्ति हो। सो हे प्रभु ! यह आपका केवल विनोद मात्र ही है, आप अपने इन पार्षदों को अन्य दण्ड देना चाहते हो अथवा कुछ विशेष आजीविका की इच्छा करते हो, सो हम निष्कपट मन से इस प्रयोजन को स्वीकार करते हैं, क्यों कि हमने इन्हें श्राप दिया इस के लिये आप हमें जो उचित दण्ड देना चाहें सो दीजिये हम उसे सहर्ष स्वीकार करते हैं । मैत्रेय जी बोले-हे विदुर जी जब मुनियों ने इस प्रकार बचन कहे तब भगवान नारायण ने कहा है मुनियों ! जो श्राप आपने इन जय विजय नामक पार्षदों को दिया है सो सब मेरे ही निमित्त जानों ये दैत्य योनि भोग कर फिर शीघ्र ही हमारे धाम में आय अपने पद को प्राप्त होंगे। तब वे सनकादिक मुनि भगवान की परिक्रमा कर प्रणाम पूर्वक आज्ञा लेकर लोटे गये। तब भगवान नारायण ने अपने जय विजय पार्षद से कहा हे पार्षदों! तुम भय मत करो, तुम्हारा हर प्रकार कल्याण होगा। यद्यपि मैं तुम्हारे श्राप को दूर कर सकता हूँ। परन्तु हमारी ही इच्छा से यह सब हुआ हैं क्यूँ कि मेरे मन में भी कुछ चरित्र रूप लीला दिखाने की इच्छा थी । सो मेरे द्वारा कल्याण को प्राप्त हो शीघ ही तुम अपने पद पर आजाओगे। तब भगवान द्वारा यह प्रेरणा पाकर वे दोंनो षार्षद मुनियों के श्राप से हत श्री होकर भगवान के धाम से नीचे गिरे और उनका गर्व जाता रहा। तब हे विदुर जी ! वही दोनों षार्षद जय और विजय दिति के उदर में प्रवेश हेतु कश्यप जी के तेज में प्रविष्ट हुये सो उन्हीं दोंनों के तेज से तुम सब देवताओं का तेज मंद हो गया है। इस प्रकार वृह्मा जी ने देवताओं को बताया। है देवताओं ! अब जब वह असूर रूप में प्रकट हो सब को दुख देगे तब भगवान हरि अवतार धारण कर उन असुरों का नाश करेंगे तब तुम सब सुखी हो भय मुक्त हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना )

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ नवीन सुख सागर  श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना ) दो०-दक्ष तपस्या अति करी, करन प्रजा उत्पन्न। सो चौथे अध्याय में कही कथा सम्पन्न॥ परीक्षत ने पूछा-हे मुनि ! आपने तृतीय स्कंध में उत्पत्ति विषयक वार्ता सूक्ष्मरूप में कही है, सो अब मैं उसी को आपके मुख से विस्तार पूर्वक सुनना चाहता हूँ। परीक्षित के यह बचन सुनकर श्री शुकदेवजी बोले- हे राजन! प्राचीन वहि राजा के दश पुत्र जो प्रचेता नाम वाले थे, तप करके समुद्र से निकल कर चले तो उन्होंने पृथ्वी को वृक्षों से घिरा हुआ देखा । तो उन्होंने तप के प्रभाव से अपने मुख से अग्नि और वायु को उत्पन्न किया जिससे भूमण्डल के हरे भरे वृक्ष भस्म होने लगे। तब वृक्षों को जलता देख वृक्षों के राजा चन्...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...