Skip to main content

श्रीमद भगवद पुराण ईक्कीसवाँ अध्याय [स्कंध ३]। विष्णुसार तीर्थ।

श्रीमद भगवद पुराण ईक्कीसवाँ अध्याय [स्कंध ३]। विष्णुसार तीर्थ

शतरुपा और स्वयंभुव मनु द्वारा सृष्टि उत्पत्ति

 कर्दम ऋषि का देवहूति के साथ विवाह

दो-ज्यों मुनि ने देवहूति का, ऋषि कर्दम के संग।
व्याह किया जिमि रुप से, सो इस माहि प्रसंग।


श्री शुकदेव जी ने परीक्षित राजा ने कहा-हे राजन् ! इस प्रकार सृष्टि उत्पत्ति का वर्णन करते हुये मैत्रेय जी ने कहा-हे विदुर जी ! हम कह चुके हैं कि जब पृथ्वी स्थिर हो चुकी तब श्री परब्रह्म प्रभु की माया से चौबीस तत्व प्रकट हुए और जब ब्रह्मा जी ने अपने शरीर को त्याग दिया था जिस के दाये अंग से स्वायम्भुव मनु और बाएं अंग से शतरूपा उत्पन्न हुये। तब ब्रह्मा जी ने उन्हें आज्ञा दी कि पहिले तुम श्री नारायण के तप और स्मरण करो तत्पश्चात परस्पर विवाह करके संसारी जीवों की उत्पत्ति करना । तब ब्रह्मा जी की आज्ञा पाकर स्वायंभुव मनु और शतरूपा दोनों ही वन को श्री नारायण जी की तपस्या करने चले गये। पश्चात, उनके बन जाने के ब्रह्मा जी ने श्री नारायण जी से सृष्टि उत्पन्न करने की सामर्थ प्राप्त करने के लिये अनेक प्रार्थना की तो नारायण जी ने उन्हें ध्यान में दर्शन देकर यह उपदेश किया था कि हे वृम्हा जी ! अब तुम्हारा शरीर शुद्ध हो गया, अब तुम सृष्टि की रचना करो, अब आपके उत्पन्न करने से धर्मात्मा तथा ज्ञानी मनुष्य उत्पन्न होंगे। तो भगवान द्वारा आज्ञा प्राप्त कर मरीच, कश्यप, अत्रि, अंगिरा, पुलस्त्य, क्रतु, भृगु, वशिष्ठ, दक्ष तथा नारद आदि पुत्रों को जन्म दिया जिनके जन्म का वर्णन भली प्रकार हम पिछले अध्याय में भली प्रकार कर चुके हैं । मैत्रेय जी कहने लगे-हे विदुर जी ! स्वायम्भुव मुनि और शतरूपा ने वन में जाकर दस हजार वर्ष तक भगवान श्री नारायण जी का तप किया। जिस तप के प्रभाव से भगवान श्री नारायण जी ने प्रसन्न होकर उन दोंनों को दर्शन दिया, और वर मांगने के लिये कहा जिस पर उन दोनों ने हाथ जोड़ कर इस प्रकार बचन कहे-हे प्रभु ! हमने जगत की रचना करने और राज सिंहासन का आनंन्द पाने के लिये तप किया था। सो यह हमसे बड़ी भूल हुई क्यों कि इस कारण तप करने की अपेक्षा हमें मुक्ति पाने के लिये तप करना चाहिये था | तब भगवान ने कहा-हे मुनि ! तुमसे में अति प्रसन्न हूँ सो तुम जो इच्छा चाहो सो मुझसे वर माँगो तब मनुने हाथ जोड़कर कहा हे प्रभु ! हम लोगों की यह इच्छा है कि हमें आप जैसा पुत्र प्राप्त हो। यह बचन सुन भगवान ने कहा मेरे सामने तो इस समस्त विश्व में दूसरा कोई भी नहों हैं सो हे मुनि ! मैं स्वयं ही पुत्र रूप में तुम्हारे यहाँ अवतार गृहण करुगा इस प्रकार वर देकर श्री नारायण भगवान तो अंतर्ध्यान हो गये और वे मनु तथा शतरूपा बन से लौट कर पितामह ब्रह्मा जी के निकट आये, और करबद्ध हो कहा-हे पिता! हम तप कर लौट आये हैं सो अब आप जो आज्ञा दें हम वही कार्य करे । तब ब्रह्मा जी ने उन्हें सृष्टि रचने की आज्ञा प्रदान की । तब वे उनको आज्ञा से समस्त भूमंडल का राज्य करने लगे। तत्पश्चात स्वायंभुव मनु और शतरूपा के द्वारा उत्तानपाद एवं प्रियव्रत नामक दो पुत्र आकृती,देवहूति एवं प्रसूती नामक तीन कन्याओं का जन्म हुआ उत्तानपाद का पुत्र ध्रुव हुआ।प्रियव्रत पहले तो नारद जी के ज्ञानोपदेश से विरक्त हो गये थे, परंतु पुनः वृम्हा जी द्वारा सम झाने पर इन्होंने सातोदीपों का राज्य किया। स्वंयभुव मनु ने अपनी कन्या आकूति, का विवाह रुचि नाम के ऋषि के साथ किया था। तत्पश्चात मैत्रेय जी कहने लगे हे विदुर जी ! जब ब्रह्मा जी ने कर्दम ॠषि से कहा कि श्रृष्टि रचो तब कर्दम जी ने सरस्वती नदी के तट पर दश हजार वर्ष पर्यन्त तप किया तदनन्तर समाधि युक्त क्रिया योग करके हरि भगवान की आराधना किया। हे विदुर जी ! तब भगवान श्री नारायण जी ने साक्षात स्वरूप धारण करके कर्दम जी को दर्शन दिया। जिसे देख कर्दम जी ने अत्यंत प्रसन्नता पूर्वक पृथ्वी में शिर नवाया और साष्टांग प्रणाम किया। तत्पश्चात प्रीति भरी वाणी से स्तुति कर ने लगे। कर्दम ऋषि बोले हे भक्तवत्सल ! आपके दर्शन करने से आज हमारे नेत्र सफल हुये, हे भगवान ! आपके चरण कमलों को जो लोग मात्र सुख के अर्थ उपासना करते हैं वे मनुष्य माया के बल से नष्ट बुद्धि गिने जाते हैं। हे ईश, वैसा ही मैं हूँ, विवाह की मुझको इच्छा है परन्तु स्त्री शीलवती, बुद्धिमान, ज्ञानवाणी होवे, क्यों कि स्त्री से धर्म, अर्थ काम की सिद्धि होती है। मैत्रेय जी बोले-हे विदुर जी जब इस प्रकार कपट रहित कर्दम जी ने भगवान की स्तुति की तो भगवान विष्णु बोले-हे ऋषि कर्दम! तुमने जिस कारण मन लगाकर भजन किया है सो हमने तुम्हारे मन की अभिलाषा को जानकर सम्पूर्ण प्रबंध पहिले ही उचित कर दिया। उपाध्यक्ष प्रजापति का पुत्र स्वयंभुव मनु को वृह्मवर्त में निवास करता है वह अपनी स्त्री शतरूपा सहित परसों आपको देखने आबेंगे, वह अपनी कन्या को आपके अनुरूप जानकर देंगे। वह कन्या तुम्हारे राज मनोरथ को शीघ्र ही पूर्ण करेगी।

कहाँ गिरे थे भगवान विष्णु के आंसू? विष्णुसार


  इस प्रकार कहने के पश्चात भगवान श्री नारायण जी के नेत्रों से यह विचार कर आँसू गिरे कि केवल विवाह के लिये ही इस ऋषि ने दस हजार वर्ष तक इतना कठिन तपस्या की हैं। जिस स्थान पर नारायण जी के आँसू गिरे थे उस स्थान पर विष्णु सार नामक तीर्थ बना यह तालाबरूपी तीर्थ आज तक कुरुक्षेत्र के निकट उपस्थित हैं । तब भगवान श्री नारायण ने कर्दम ऋषि से कहा था कि हे ऋषि ! जो प्राणी इस सरोवर में स्नान करगा। उसके सारे पाप नाश हो जाएगा। ऐसे कह कर कर्दम जी के आश्रम से भगवान बैकुंठ लोक को चले गए । इसके पश्चात वे कर्दम ऋषि बिन्दु सरोवर के निकट ही रह कर स्वयंभुव मनु के आने की प्रतीक्षा करने लगे। स्वयंभुव मनु सुवर्ण जटित रथ पर सवार हो अपनी पत्नी शतरूपा को साथ लिये और अपनी पुत्री देवहूति के रथ पर बैठाय पृथ्वी पर पर्यटन करने को निकले तब वे पृथ्वी पर विचरते-विचरते भगवान द्वारा कर्दम ऋषि को बताये समय पर ही कर्दम जी के आश्रम पर आये | वहाँ अपनी स्त्री शतरूपा और अपनी कन्या के साथ जाकर कर्दम ऋषि को होम करते हुये देखा । तब कर्दम जी के निकट जाकर मनु जी ने नमस्कार किया। तब कर्दम जी न उन्हें योग्य आशीर्बाद दिया और बड़ाई करके राजों के योग्य सत्कार किया तब कर्दम जी ने मनु की अनेक प्रकार बड़ाई करने के पश्चात कहा कि हे वीर! आपका पधारना यहाँ किस कारण से हुआ। हम प्रसन्नता पूर्वक आपका कथन स्वीकार करेंगे, आप अपने आने का प्रयोजन हम से कहिये।


श्रीमद भागवद पुराण [introduction]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...