Skip to main content

उद्धव जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण का बल चरित्र वर्णन।।


श्रीमद भागवद पुराण अध्याय २ स्कंध ३ विदुर उध्यव संवाद

दो०-उद्धव ने श्री कृष्ण को बरनी कथा सुनाय।

सो द्वतीय अध्याय में विदुर सुनो मन लाय ॥






जब इस प्रकार भगवद्भक्त उद्धव जी से विदुर जी ने श्री कृष्ण जी की वार्ता पूछी तो श्री कृष्ण विरह का स्मरण कर गद-गद कठ हो उद्धव जी कुछ उत्तर न दे पाये, पश्चात नेत्रों में आये प्रेमाश्रुओं को पौंछ कर मन्द मुसक्यान से यदुकुल के संहार का स्मरण करते हुये उद्धव जी ने विदुर जी से इस प्रकार कहा-हे विदुर जी! मैं आपसे सूर्य रूप श्री कृष्ण के अस्त होने तथा अजगर रूप काल द्वारा शोभा हीन यादवों की क्या कुशल क्षेम कहूँ। भगवान ने जो रूप अपनी योग माया का बल दिखाने के लिये नर लीला को गृहण किया था, वह रूप आपको विस्मित करने को आभूषणों का भूषण रूप था। बड़े खेद की बात है कि जिस नंद नंदन को मारने की इच्छा से दुष्टा पूतना राक्षसी ने काल कूट को अपने स्तनों पर लगा कर गोद में ले दूध पिलाया था उस दुष्टा को भी भगवान कृष्ण ने अपनी यशोदा मैया के समान जान कर उत्तम गति प्रदान की थी। यद्यपि भक्तों को अनेकों वर्ष तक तप करने पर भी जो दर्शन दुर्लभ है सो उन श्री कृष्ण भगवान में वैर भाव से मन लगाने वाले राक्षसों को भी परम भाग्यवान मानता हूँ। क्योंकि उन्होंने अपने सम्मुख भगवान को गरुड़ पर सवार चक्र सुदर्शन लिये संग्राम में दर्शन किया और परम धाम को प्राप्त किया। जिन्होंने ग्वाल बाल गोपालों सहित नंद की गाय और बछड़ों को यमुना तट चराया तथ कुन्जों में, उपवनों में विहार किया कि जिन कुन्जों में कोकिलादि पक्षियों की मनभावनी बोलो बोलने के चह चहाट से युक्त वृक्षों में नवीन लतायें लहलहा रही थी जहाँ वृज वासियो को दिखाने योग्य कुमार लाला करके जहाँ लक्ष्मी के स्थान पर श्वेत वेलों से युक्त गाय समूह को चराते हुये बंशी बजाते हुये विन्द्रावन धाम में बिहार करते थे। जहाँ पर कंस द्वारा मारने को पठाये हुये उन महावली राक्षसों की अपनी क्षणक लोला मात्र से इस भाँति नष्ट कर दिया जैसे कोई बालक खेल ही खेल में किसी मिट्टी के खिलौने को तोड़ डाले और विष युक्त जल पान से मरे ग्वाल और गायों को जीवित किया, काली नाग से दूषित रहने वाले विष जल को निर्मल करनेके लिये कालीदह में जाय कालो नाग को नाथा और उसे रमणीक दीप भेज कर यमुना जल को निर्मल किया। जिस श्री कृष्ण न गोबर्धन को अनेकों सामिग्री से नंद द्वारा पूजित कराके गायों की पूजा कराई, जिससे इन्द्र ने कोप करके में अत्यधिक जल वृष्टि करके वृज को डुबाना चाहा तब उनने वृज रक्षा हित गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर छत्र समान धारण कर वृज की रक्षा की। शरद को पूर्णिमा के दिन जिन भगवान श्री कृष्ण चन्द्र ने अपनी मधुरतान मुरली की सुना कर मन हरण आकर्षण मंत्र को बजाय कर गाय एवं गोप गोपिकाओं को बुलाकर महारास की लीलायें रची।

।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम द्वितीय अध्याय समाप्तम🥀।।༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...