Skip to main content

राजा मनु का पुर्ण चरित्र व वंश वर्णन। मनु पुत्री का कदर्म ऋषि संग विवाह।।

 श्रीमद भागवद पुराण बाईसवां अध्याय [स्कंध३]

देवहूति का कदमजी के साथ विवाह होना

दोहा-ज्यों कदम को देवहूति ने मनु को दी सौंपाय।

बाईसवे अध्याय में कथा कही दर्शाय ॥


श्री शुकदेव जी बोले-हे परीक्षित ! इस प्रकार विदुर जी को कथा प्रसंग सुनाते हुए मेत्रेय जी बोले हे विदुर जी ! जब कर्दम जी के सम्पूर्ण गुणों को प्रसंसा करते हुये आने का प्रयोजन जानने को कहा तो मनु जी बोले हे मुनि आपके दर्शन को हमारे संपूर्ण सन्देह दूर हो गये, मैं इस अपनी कन्या के प्रेम विवश अति किलष्ट चित्त और दीन हूँ, सो आप मुझ दीन की प्रार्थना कृपा करके ध्यान पूर्वक सुनिये। यह हमारी देवहूति नामक कन्या जो कि हमारे पुत्र प्रियव्रत और उत्तानपाद की बहन है, सो अवस्था, शील, आदि गुणों से युक्त है। सो यह आपके ही समान गुण वाले पति की अभिलाषा करती है। इस कन्या ने जब से नारदमुनि के मुख से आपके गुण, रूप, शील तथा अवस्था की प्रसंसा सुनी है तब से इसने अपने मन से आपको अपना पति बनाने का निश्चय कर लिया है । सो हे प्रियवर ! मैं अपनी इस 1. कन्या को आपकोश्रद्धा पूर्वक समर्पण करता हूँ । हे विद्वान मैंने यह सुना था कि आप अपने विवाह का उद्योग कर रहे हैं, अतः अब आप मेरे द्वारा प्रदान की हुई मेरी इस देवहूति नामक कन्या को ग्रहण कीजिये।

मनु जी द्वारा इस प्रकार निवेदन करने पर कर्दम ऋषि ने प्रिय वाणी से कहा हे भूपालक ! यह आपने बहुत अच्छा विचार कर कहा है सो मैं उसे सहर्ष स्वीकार करता हूँ। यह भी सत्य ही कहते है कि हमारी विवाह करने की इच्छा थी सो आपके कहने पर भी व कौन होगा जो आपकी इस कन्या का आदर न करेगा। परन्तुं मैं आपकी कन्या के साथ विवाह उसी दशा में स्वीकार करू गा कि जब तक हमारी सन्तान उत्पन्न न होगी तब तक ही मैं आपकी इस साध्वी कन्या के साथ गृहस्थाश्रम का सेवन करूंगा। पश्चात में भगवान के कहे हुये हिंसा रहित परम हंसों में मुख्य भगवद्धर्मों का अनुष्ठान करूंगा क्योंकि यह वचन श्री नारायण भगवान ने मुझको परम प्रमाण कहा है। जब वे इस प्रकार कह कर मौन हो गये तो फिर मनुजी ने अपनी स्त्री शतरूपा और अपनी पुत्री देवहूती का मनोभाव जानकर अपनी सकल गुण संपन्न कन्या श्री कर्दम जी को समर्थन कर दी। तत्पश्चात मनु जी तथा सतरूपा ने कर्दम जी के दहेज के रूप में धन, आभूषण, वस्त्र तथा गृहस्थी के काम आने योग्य अनेक वस्तुएं दीं। पश्चात विदा होने के समय मनु जी ने उतकंठा से मोहयुक्त होकर कन्या को अपने हृदय से लगाया प्रेम विहवल हो मनुजी और शतरूपा के नेत्रों से आँसू बहने लगे। तत्पश्चात मनु और उनकी स्त्री शतरूपा, मुनि कर्दम जी, से, आज्ञा लेकर विदा हो रथ पर सवार हो अपने सेवकों सहित अपने नगर को पधारे वह महाराज मनु जब अपने नगर बहिष्मती में पधारे तब उनकी प्रजा ने बहुत आनन्द युक्त हो गीत, स्तुति और बाजोंके साथ राजा का सत्कार किया, मनुजी ने अपनी राजधानी वहिमती में धर्म, अर्थ, काम मोक्ष में विरोध न आवे ऐसी रीतों से भोग को भोगते हुए इकहत्तर चतुर्युग पर्यन्त राज्य किया। 

मनुस्मृति

महाराज मनु ने अनेक प्रकार के मनुष्यों के हित करने वाले धर्मों का वर्णन किया जो मनुस्मृति नाम विख्यात हुई। उनके राज्य से समयानुसार वर्षा होती थी। उनकी प्रजा संपूर्ण सुख भोगती हुई भगवान श्री नारायण जी का भजन कीर्तन तथा स्मरण किया करती थी। मंत्री जी बोले हे विदुर जी ! अब तक हमने तुम्हें मनुजी को चरित्र वर्णन कर सुनाया है, अब आगे आप मनु जी की सन्तान के चरित्रों का वर्णन करेंगे सो आप ध्यान पूर्वत श्रवण करें।



༺═──────────────═༻
श्रीमद भागवद पुराण [introduction]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...