Skip to main content

किस कारण हुआ भक्त प्रह्लाद का असुर कुल में जनम?

 श्रीमद भागवद पुराण चौदहवाँ अध्याय [स्कंध ३]

(दिति के गर्भ की उत्पत्ति का वर्णन)

दो०-जैसे अदित के गर्भ से भयौ हिरणाक्ष्यजु आय ।

सो चौदह अध्याय विस कही कथा दर्शाय ।।

प्रह्लाद की कथा।।

तिस पर दिति ने कश्यप जी से विनय स्वर से कहा हे नाथ! भगवान विष्णु द्वारा मेरे पुत्रों का मरण तो बहुत उत्तम होगा परन्तु मैं अपने पुत्रों का मरण ब्राम्हणों के श्राप द्वारा नहीं चाहूँगी। इस पर कश्यपजी ने कहा हे भार्या! तुमने अपने किये अपराध का शोकान्वित हो पश्चाताप किया है इस कारण तथा मेरा व शिव का एवं भगवान विष्णु का मन से बहुत आदर किया है जिस कारण से तुम्हारे पुत्रों का एक प्रहलाद नाम का पुत्र भी होगा जो भगवान विष्णु का परम भक्त होगा और वह सर्व सन्तापहारी भगवान का परम भक्त होगा।
श्री शुकदेव जी बोले-हे राजा परिक्षत ! अब आप वह कथा
सुनिये कि जिम प्रकार विदुर जी ने मुनि रूत्तम से हिरणाक्ष राक्षस
की उत्पत्ति की कथा सुनी थी। तथा किस प्रकार भगवान ने बाराह अवतार धारण कर पृथ्वी का उद्धार करने के लिये जल में प्रवेश किया
और हिरणाक्ष्य का बध कर पृथ्वी का उद्धार किया। तब विदुर जी से
मैत्रेय जी बोले- हे विदुर जी! एक बार संध्या समय पर दक्ष प्रजापति की कन्या दिति ने मरीच के पुत्र कश्यप ऋषि से संतान के निमित्त भोग के अर्थ याचना की। उस समय ऋषि यज्ञशाला में स्थित थे तब दिति ने कहा हे स्वामिन् कामदेव मुझे अति दुख देता है आपको अन्य सभी पत्नियों के संतान है और मेरी कोई संतान नहीं है इस कारण मैं बड़े आश्चर्य में हूँ। जब हमारे पिता दक्ष ने हमसे पति गृहण के विषय
में पूछा था तब हम तेरह बहिनों ने अपको स्वीकार किया था।
हे विद्वान ! तब हमारे पिता ने आपको समर्पण किया था
सो हम सब आपके शील स्वभाव के अनुसार ही चलती हैं सो
हे प्रभु ! आप अब मेरी कामना पूर्ण करो। तब कश्यप ऋषि
ने कहा-हे भक्ति ! तुम्हारा यह प्रिय मनोरथ मैं हित से करूंगा
इस समय सन्ध्याकाल है कुछ घड़ी का धैर्य रखो जिससे संसारी
मनुष्य हमारी निन्दा न करें इस समय शिव भगवान नन्दी पर
सवार हो समस्त अपने भूत प्रेतादिक गणों सहित विचरण करते
हैं सो उनकी तो लज्जा करनी ही चाहिये। कश्यपजी द्वारा इतना समझाने पर भी दिति न मानी और काँमान्ध हो उनका वस्र पकड़
हठ करने लगी, तब कश्यपजी ने भगवान की इच्छा प्रवल जान
कर एकान्त में दिती के साथ रमण किया। पश्चात भोग विलास
करके कश्यपजो स्नान प्राणायाम करने लगे। तथा भगवान ब्रम्ह
स्वरूप का ध्यान करते हुये मौन धारण कर जप करने लगे।
तब दिति उस निन्दित कर्म से लज्जित हो अपने पति के निकट
नीचा शिर किये और इस प्रकार पूछा हे स्वामिन ! मैंने भगवान शिव की लज्जा नहीं की वे सब भूतों के स्वामी हैं कहीं वे
हमारे गर्भ आदि का विध्वंश न करदें। यह मुझसे शिवजी का बड़ा
भारी अपमान एवं अपराध हुआ है। सो कृपा कर मुझे तथा मेरे गर्भ स्थिति जीव की रक्षा के लिये मेरे शंशय का निवारण कीजिये। तब अपनी पत्नी द्वारा विनय युक्त स्वर में शंका प्रकट करने पर संध्यावन्दन के नियम से निवृत हो कश्यप जी ने कहा हे प्रिये ! तुम्हारा चित्त शुद्धन था और हमारी आज्ञा को न मान कर तथा देवताओं का अनादर कर के साँयकाल में भोग करने के कारण तुम्हारे उदर से अमंगल रूप दो पुत्र उत्पन्न होंगे। जो अत्यन्त अधर्मी होंगे वे संपूर्ण जगत को जीत कर देवताओं को दुख देगे। वे दोनों इतने अत्याचारी तथा पापी होंगे कि दीन और निरअपराधी जीवों को मारने और साधु संतों को सतायेंगे, पराई स्त्रियों का हरण करेंगे। तब देवताओं की पुकार सुन भगवान विष्णु अवतार धारण कर उन दोनों को
मार कर पृथ्वी का भार हरण करेंगे। तिस पर दिति ने कश्यप
जी से विनय स्वर से कहा हे नाथ! भगवान विष्णु द्वारा मेरे पुत्रों
का मरण तो बहुत उत्तम होगा परन्तु मैं अपने पुत्रों का मरण
ब्राम्हणों के श्राप द्वारा नहीं चाहूँगी। इस पर कश्यपजी ने कहा
हे भार्या! तुमने अपने किये अपराध का शोकान्वित हो पश्चाताप
किया है इस कारण तथा मेरा व शिव का एवं भगवान विष्णु
का मन से बहुत आदर किया है जिस कारण से तुम्हारे पुत्रों का
एक प्रहलाद नाम का पुत्र भी होगा जो भगवान विष्णु का
परम भक्त होगा और वह सर्व सन्तापहारी भगवान का परम
भक्त होगा।

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना )

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ नवीन सुख सागर  श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना ) दो०-दक्ष तपस्या अति करी, करन प्रजा उत्पन्न। सो चौथे अध्याय में कही कथा सम्पन्न॥ परीक्षत ने पूछा-हे मुनि ! आपने तृतीय स्कंध में उत्पत्ति विषयक वार्ता सूक्ष्मरूप में कही है, सो अब मैं उसी को आपके मुख से विस्तार पूर्वक सुनना चाहता हूँ। परीक्षित के यह बचन सुनकर श्री शुकदेवजी बोले- हे राजन! प्राचीन वहि राजा के दश पुत्र जो प्रचेता नाम वाले थे, तप करके समुद्र से निकल कर चले तो उन्होंने पृथ्वी को वृक्षों से घिरा हुआ देखा । तो उन्होंने तप के प्रभाव से अपने मुख से अग्नि और वायु को उत्पन्न किया जिससे भूमण्डल के हरे भरे वृक्ष भस्म होने लगे। तब वृक्षों को जलता देख वृक्षों के राजा चन्...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...