Skip to main content

मैत्रैय जी द्वारा विद्वान् विदुर जी को आत्मज्ञान देना।

 श्रीमद भागवद पुराण अध्याय ७ [स्कंध ३]

(विदरजी द्वारा ज्ञानतत्व पूछना)

दोहा-कहे वचन हितमय विदुर, मैत्रेय ऋषि सम्मान ।

सो सप्तम अध्याय में, वर्णी कथा व्खान।



श्री शुकदेवजी बोले-हे परीक्षत ! मैत्रेयजी के प्रति विद्वान विदुरजी ने कहा-हे मुने ! चैतन्य स्वरूप को क्रियाओं का और निर्गुण के गुणों की लीला से किस प्रकार सम्बन्ध हो सकता है सो आप कहो। क्यों कि खेल में उपाय करना और खेल करने की इच्छा करना ये दोनों प्रतिक्रियायें किसी अन्य के होने पर ही होती हैं। परन्तु सदैव अन्य से निवृत और तृप्त हैं उस ईश्वर को खेल करने की इच्छा कैसे हुई सो कहो । क्यों कि ईश्वर ने
अपनी त्रिगुणमयी माया से संसार का निर्माण किया और वे उसी से पालन करते हैं, और फिर उसी से संहार करते हैं जो देश, काल, अवस्था तथा अपने व पराये से नष्ट ज्ञान नहीं होता
सो वह ईश्वर माया के साथ किस प्रकार से संयुक्त हो सकता है।

जो जीव सर्व व्यापकत्व भाग से सम्पूर्ण देहों में स्थित है, उस जीव को कर्मो से दुर्भागीपन या क्लेश का होना किस प्रकार संभव हो सकता है। यह हमारे मन में अज्ञान संकट के कारण
खेद है कृपा कर महान मोह रूप दुख को दूर करो। श्री मैत्रेय मुनि मुस्कराते हुये बोले हे बिदुर ! वो तर्क यह है कि, जिस प्रकार स्वप्न में स्वप्न देखने वाले को शिर कटे बिना ही शिर
कटना प्रतीत होता है और स्वप्न के पश्चात् जागने पर वह जानता है कि मिथ्या स्वप्न ही था। जिस प्रकार जल में सूर्य या चन्द्र का प्रतिबिम्ब दीखता है और वह जल हिलता होता है तो चन्द्र या सूर्य प्रतिबिम्न में हिलता हुआ दिखाई देता है जब कि
वास्तव में आकाश हिलता नहीं है उसी प्रकार आत्मा में अविद्यमान भी देहों का धर्म नहीं है अर्थात आत्मा के लिये देह का होना सत्य नहीं है क्यों कि वह नष्ट नहीं होता है । सो वह आत्मा में
अनात्म का धर्म प्रेरित होता है । विदुरजी बोले हे प्रभो! आपके इस सुन्दर बचन रूपी खंग से हमारा अज्ञान रूप संसय कट गया परन्तु अब हमारा मन मोक्ष और बन्धन दोनों ओर को दौड़ता है सो अब आप इसका समाधान कहो।
यह दादि तत्वों को क्रम से विकार सहित रचकर विराट देह उत्पन्न हुई जिसे आदि पुरुष परमात्मा कहते हैं। जिसमें ये सम्पूर्ण लोक अवकाश सहित स्थित रहते हैं तथा जिसमें इंद्रिय और उनके देवताओं सहित तीन वृत्ति वाले दश विधि प्राण स्थित हैं, जिसमें आपके द्वारा वणित चार वर्ण हैं उस विराट आदि पुरुष भगवान की विभूति हमसे कहो। जिनके द्वारा अनेक प्रकार की प्रजा उत्पन्न हुई सो हमसे कहो। उस प्राण
पतियों के पति भगवान ने किन-किन प्रजापतियों को रचा और सर्ग, अनुसर्ग, मनु और मनवन्तरों के अधिपती ने किस किस को रचा, हे मुने ! जो जो रचना की और उनके चरित्र तथा अन्य
सभी जीवों को रचना का हाल कहो तथा जितने भी लोक रचे हैं उन सबका वर्णन करो, वर्णाश्रम के विभागों का वर्णन करो।।

विदुर जी द्वारा, मैत्रैय जी से किये ग्ये गूड़ प्रशन।

हे प्रभो ! यज्ञों का विस्तार,योगमार्ग,ज्ञान साँख्य का मार्ग,नारद पंच रात्र, विपरीत धर्म वालों की विषमता, गुण कर्म से जीवों की गति, और ऐसे धर्म, अर्थ, मोक्ष, काम, इनके उपाय भी कहो। श्राद्ध को विविधि, पितरों की सृष्टि, गृह नक्षत्र, तारागण तथा काल के अवयव की स्थिति का भी वर्णन करो, तथा दान, तप, यज्ञ, कूप, तड़ाग, आदि का बनवाना इनका फल, आपत्ति धर्म वर्णन यह सब कहो। श्री शुकदेवजी राजा परीक्षत से कहने लगे हे राजन! जब मैत्रेयजी से विदुरजी ने इस प्रकार के पुराणों में वणित विषय के प्रश्नों को पूछा तो भगवान की कथा में बड़ा हो आनन्द आया।
विदुर जी द्वारा पुछे ग्ये, इन सब प्रश्नों के उत्तर आपको हमारे आग्ले अध्याय।।  अध्याय ८ में मिलेंगे।।

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...