Skip to main content

विराट अवतार की सृष्टि का वर्णन।।

 श्रीमद भागवद पुराण अध्याय ६ [स्कंध ३]

दो० महातत्व सव लाय के, जिमि विराट की सृष्टि ।

सो छटवें अध्याय में कही कथा करि हष्ठि ।।

श्री शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को समझाते हुये कहा
हे परीक्षत! तब मैत्रेय जी ने विदुर जी से इस प्रकार कहना आरम्भ
किया कि इस प्रकार पृथक रूप से भूल रही अपनी शक्तियों को
समूह में अन्तर्यामी रूप से एक साथ प्रवेश किया। तब ईश्वर ने जान कर ईश्वर ने काल संज्ञा देवी को धारण कर तेईस तत्वों के
उस चेष्टा रूप तत्वात्मक गुण में प्रवेश कर गुप्त कर्म की बोधक
कर भिन्न-भिन्न तत्वों का जो गुण था उसको भगवान ने मिला
दिया। अर्थात जो तत्व पृथक पृथक थे उन सबको उस प्रादि
शक्ति में अपनी शक्ति से एकत्र कर दिया। तो वह मांस पिन्ड के
रूप में बदल गया। उसी माँस पिन्ड का नाम आदि पुरुष हुआ
और इसी आदि पुरुष को विराट रूप भी कहा गया है। यह विराट शरीर सम्पूर्ण आत्मा का अंश है और परमात्मा का अंश यह
ईश्वर का वह आदि अवतार है कि जिसमें प्राणियों का समूह
भान होता है। यह विराट देह पुरुष अर्थात वह आदि पुरुष जो
अध्यात्म, अधिदेव, अधिभूत, भेदो से तीन प्रकारका और प्राण भेद
से दस प्रकार का तथा हृदय स्थिति जीव भेद से एक प्रकार का
है। तब अधोक्षत्र ईश्नर ने अपने तेज से महत्वादिकों को ताप
युक्त किया। प्रथम उस विराट पुरुष का मुख उत्पन्न हुप्रा उसमें
लोक पालक अग्नि ने प्रवेश किया। फिर तालु उत्पन्न हुमा
जिस में जिभ्या इन्द्रिय समित वरुण ने प्रवेश किया। तदनन्तर
सुन्दर नासिका उत्पन्न हुई उसमें प्राणा इंद्रिय सहित अश्वनी
कुमार ने प्रवेश किया। फिर नेत्र उत्पन्न हुये उनमें चक्षु इन्द्रिय
सहित लोकपाल सूर्य प्रविष्ट हुये। फिर उसके शरीर में चर्म उत्पन्न हुआ उसमें प्राण इन्द्रिय सहित पवन ने प्रवेश किया। फिर
त्वचा उत्पन्न हुई, उसमें रोम इन्द्रियों के साथ औषधि देवता ने
प्रवेश किया अनन्तर फिर लिंग उत्पन्न हुआ, तहाँ वीर्य इन्दिय
सहित प्रजापति ने प्रवेश किया। फिर गुदा प्रगट हुई उसमें वायु
इन्द्रिय सहित लोकपाल मित्र ने प्रवेस किया। फिर हाथ पैदा
हुये उनमें इन्द्र' ने क्रिय विकिय आदि इन्द्रियों के साथ प्रवेश
किया। अनन्तर उसके चरण उत्पन्न हुये उनमें गति इन्द्रिय
सहित सब लोकों के ईश्वर विष्णु ने प्रवेश किया। फिर बुद्धि
पैदा हुई उसमें बोध सहित वीणां धारिणी सरस्वती ने प्रवेश
किया। फिर हृदय उत्पन्न हुआ जिसमें मन इन्द्रिय सहित चद्रमा
प्रविष्ट हुआ। फिर अहंकार उत्पन्न हुआ उसमें अहवृत्ति इंद्रियों
सहित शिव रूप अभिमान ने प्रवेश किया फिर उसका सत्व
उत्पन्न हुआ जिसमें चित्त इन्द्रिय सहित वृह्मा ने प्रवेश किया।
फिर शिर से स्वर्ग, चरणों से पृथ्वी और नाभि से आकाश उत्पन्न हुआ। सत्व गुण अधिक होने से देवताओं ने स्वर्ग में निवास
किया। रजोगुण के प्रभाव से जो बृह्मादिक व्यवहार करने लगे
वे मनुष्य और गौ आदि पशु पृथ्वी पर रहने लगे। तीसरे तमो
गुण स्वभाव वाले रुद्रके पार्षद भूत प्रेतादि गण हैं वह नाभिरूप
अन्तरिक्ष में निवास करने लगे। तथा उस विराट रूप भगवान
के मुख से वेद वृह्म उत्पन्न हुआ और भुजाओं से क्षत्रिय उत्पन्न
हुये जंघा से वैश्य तथा चरणों से सेवा कार्य के हितार्थ शूद्र हुये।

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...