Skip to main content

राजा परीक्षित का वंश वर्णन।।

श्रीमद्भागवद पुराण महात्मय का सोलहवॉं आध्यय [स्कंध १]

(परीक्षित की दिग्विजय कथा)

दोहा: विपिन परीक्षित जस लखे धर्म भूमि कलिकाल।।

सो सोलहे अध्याय में वर्णों कथा विसाल ॥ ४॥

सूतजी कहने लगे-हे शौनक ! इसके पश्चात महाभक्त परीक्षित राज्य पाकर द्विजवरों की शिक्षा के अनुसार पृथ्वी का कार्य करने लगा, गद्दी पर बैठने के पीछे राजा परीक्षित ने उत्तर की बेटी इरावती से विवाह किया और इनके जन्मजय आदि चार पुत्र उत्पन्न हुए। फिर गङ्गा तट पर कृपाचार्य को गुरु बनाकर तीन बड़े अश्वमेध यज्ञ किये जिनमें ब्राह्मणों को गहरी दक्षिणा दी गयी थीं और मूर्ति में देवता आकर अपने भाग ले गये।

सूतजी कहने लगे-हे शौनक ! इसके पश्चात महाभक्त परीक्षित राज्य पाकर द्विजवरों की शिक्षा के अनुसार पृथ्वी का कार्य करने लगा, गद्दी पर बैठने के पीछे राजा परीक्षित ने उत्तर की बेटी इरावती से विवाह किया और इनके जन्मजय आदि चार पुत्र उत्पन्न हुए। फिर गङ्गा तट पर कृपाचार्य को गुरु बनाकर तीन बड़े अश्वमेध यज्ञ किये जिनमें ब्राह्मणों को गहरी दक्षिणा दी गयी थीं और मूर्ति में देवता आकर अपने भाग ले गये। एक समय राजा परीक्षित दिग्विजय के लिये बाहर निकला था। 

  कलयुग का राजा परीक्षित से सामना।।



थोड़ी दूर जाकर क्या देखता है कि एक शूद्र राजा का वेश धारण किये हुए एक गौ और बैल को पांव की ऐड़ी से मारता चला आता है, इस चरित्र को देखकर राजा ने उसे पकड़ लिया। यह सुनकर शौनक पूछने लगे कि, राजा का वेश धारण किये हुए यह शूद्र कौन था जो गो और बैल को पाँवों से मारता था। हे महाभाग ! यदि यह बात श्री कृष्ण कथा के आश्रित हो तो हमसे कहना नहीं तो और व्यर्थ चर्चाओं को हमें सुनने का कुछ प्रयोजन नहीं।

हरि लीला अमृत।।


इस मृत्युलोक में हरि लीलारूपी अमृत का पान आवश्यक है। कलियुग में इस कृष्णलीला के श्रवण मात्र से मनुष्य बैकुंठ लोक को चला जाता है। जो मनुष्य मढ़ मन्द बुद्धि हैं वे अपनी आधी अवस्था को तो रात्रि में सोकर खो देते हैं और आधी को दिन में व्यर्थ कर्म करके खो देते हैं परन्तु वे भगवत्कथा को कभी नहीं सुनते सो आप केवल भागवत कथा कहो। यह कहकर सूतजी कहने लगे कि जब राजा परीक्षित कुरु जांगल देश में कलियुग के प्रवेश होने का अशुभ समाचार सुना। तब संग्राम करने में बड़े धीर राजा परीक्षित ने उसी समय अपने हाथ में धनुष बाण धारण किया और एक शोभायमान रथ में बैठकर दिग्विजय करने के लिये निकले जिसमें अनेक प्रकार के आभूषण औ वस्त्रादि से अलंकृत श्याम वर्ण के घोड़े जुते हुए थे। इस भद्राश्व, केतुमाल, भारतवर्ष, उत्तर के कुरुदेश, और किपुरु को ऐसा परास्त किया कि वहां के लोग भेंट ले-लेकर अर्पण करने लगे तब परीक्षित ने उनकी भेंट अंगीकार की जिस तरह अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से गर्भस्थ अपने देह की रक्षा हुई थी और पाण्डवों का परस्पर प्रेम और केशव भगवान में कैसी टृढ़ भक्ति थी ये बात उन्होंने सर्वत्र सुनी। इन बातों को सुनकर राजा परीक्षित सन्तुष्ट हुए और अत्यन्त प्रीति के कारण नेत्र पुलकित हो गये तब बड़ी उदारता से उन मनुष्यों को धन, वस्त्र, हार आदि पदार्थों को राजा ने दिया। जब राजा परी क्षित ने यह सुना कि श्रीकृष्ण पाण्डवों के सारथी बने थे, हाथ में ढाल तलवार लेकर रात्रि में पहरा दिया करते थे, इस तरह भगवान का पाण्डवों में प्रेम था और उनकी कृष्ण भगवान में पूर्ण भक्ति थी तब राजा ने श्रीकृष्ण के चरणारविन्द का एकाग्र चित्त से ध्यानकर उनकी पूर्ण भक्ति की। इस रीतिसे दिन रात अपने पूर्व पुरुषों के आचरणानुसार परीक्षित के रहते हुए उन्हीं दिनों में एक बड़ा आश्चर्यजनक वृतांत हुआ उसे शौनक जी तुम हमसे सुनो मैं कहता हूँ। धर्म बल का रूप धारण किये है जिसकी तीन टाँगें टूट गई हैं और एक साबित है वह पृथ्वी रूपी गौ के पास गया जो वत्सहीन माता की तरह अत्यन्त व्याकुल थी जिसकी आँखों से आँसू की धारा बहती थी। पास जाकर धर्म कहने लगा कि हे भद्र ! कुशल तो है? तुम्हारा मुख मलीन कैसे हो रहा है? देह ऐसी क्षीण कैसे हो गई है,मुझे तुम्हारे अन्तःकरण में कुछ बेदना मालुम होती है ? हे वसुन्धरे! जिस कारण से तुम दुखी हो और झुरझुरा कर ऐसी कृश और दीन-हीन होगई हो सो तुम उस मानसी व्यथा के कारण को मुझसे कहा। इन सब बातों को सुनकर पृथ्वी बोली-हे धर्म? क्या तुम नहीं जानते हो जो मुझसे पूछते हो जिस भगवान के हेतु से आप संसार सुखदाता चार पाँवोंसे विचार करते थे और जिस भगवान में सत्य, पवित्रता, दया आदि सम्पूर्ण गुण थे ऐसे लक्ष्मीनिवास के पृथ्वी से चले जाने का ही मुझे शोक है और इस बात का शोक है कि उनको गया हुआ देखकर इस पापी कलियुग ने लोकों को ग्रस लिया है और मैं अपना भी सोच करती है तुम्हारी तीन टाँगों को टूटी हुई देखकर तुम्हारी ओर सोच करती हूँ । देवता, पित्रीश्वर, ऋषि, साधु तथा चारों आश्रमों का भी मुझको सोच हैं ।भगवान के वियोग को कौन सह सकता है ? जब पृथ्वी और धर्म का इस तरह सम्वाद हो रहा था उसी समय राजर्षि परीक्षित प्राची सरस्वती के तट पर कुरुक्षेत्र में पहुंचे।


।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम सोलहवॉं अध्याय समाप्तम🥀।।


༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...