Skip to main content

कपिल भगवान द्वारा माता देवहूती को दिया पूर्ण ज्ञान।।

श्रीमद भागवद पुराण सत्ताईसवाँ अध्याय [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण सत्ताईसवाँ अध्याय [स्कंध ३]


(मोक्ष रीति का पुरुष और विवेक द्वारा वर्णन )


दो -कपिल देव वर्णन कियो, प्रकृति पुरु से ज्ञान।

सो सवैया अध्याय में, उत्तम कियो बखान ।।


श्री कपिलजी बोले-हे माता ! प्रकृति रूपी देह में स्थित हुआ परमात्मा प्रकृति रूपी देह के गुण सुख, दुखादि, से लिप्त नहीं होता है । क्यों कि वह निर्विकार, निर्गुण, तथा अकर्ता है । जैसे जल से भरे अनेक पात्रों में अलग-अलग सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई पड़ता हैं। परन्तु उसे तोड़ दिया जाय तो कुछ भी नहीं रहता है। इसी प्रकार आत्मा का ज्ञान सभी प्राणी में भरा हुआ है। जिन प्राणियों को यह ज्ञान प्राप्त हो जाता है उन्हें फिर किसी प्रकार का दुख सुख नहीं व्यापता है । और वह फिर संसारी माया मोह में नही फँसता है । जिस प्रकार तिलों में तेल रहता है परन्तु किसी को दिखाई नहीं देता उसी प्रकार से आत्मा भी सबके शरीर में विद्यमान होने पर भी किसी को दिखाई नहीं देता है। परन्तु जब पुरुष (आत्मा) प्रकृति (शरीर) के सत्वादि गुणों में सब ओर से आसक्त हो जाता है तब वह अपने स्वरूप को भूलकर अहंकार में आसक्त हो जाता है। उसी के परिणाम स्वरूप वह अभिमान के वशीभूत हो प्रकृति के संग किये कर्मों के फलानुसार अनेक योनियों में प्राप्त होता हुआ जन्मता, और मरता रहता है । इसीलिये जीवात्मा को चाहिये कि वह मन को भक्ति योग वैराग्य से वश में करे। यम नियम आदि योगाम्यासों के द्वारा श्रद्धा युक्त हो चित्त को एकाग्र करके ईश्वर की ओर निष्कपट प्रीति करे । सम्पर्ण जीवमात्र में समभाव वर्तनी से और कुसंग का त्याग करने से अपने धर्म के बलवान आचरण करने से और ब्रह्मचर्य धारण कर मौन व्रत धारण करने से, जो मिल जाय उसी से सन्तुष्ट रहने से, एकांत में वास कर शान्ति प्रिय रहके सबसे मित्रमाव रखे और दयालुभाव से रहे और अपने मन को आत्मा के स्वाधीन रखे, और इस प्रकार की भावना न रखे कि यह मेरा है वह मेरा है अर्थात मोह, लोभ, अहंकार को त्याग करने से शुद्ध आत्मा से ईश्वर का दर्शन करे। तो वह प्राणी उस व्यापक एक ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है । हे माता ! यह आत्मा जागृतावस्था में सब विषयों को देखने वाला है, और सुप्तावस्था में आत्मा अपनी न होने पर भी अपने को नष्ट मानता हैं। अतः विवेकी पुरुष ऐसा विचार करके ही आत्मा को प्राप्त होते हैं। जब कपिल देव जी ने इस प्रकार देवहूति माता को ज्ञानोपदेश बिया तो देवहूति ने इस प्रकार कहा-हे प्रभो ! मुझे तो प्रकृति और पुरुष का नृत्य का सम्बन्ध होना जान पडता है क्यों कि पुरुष को प्रकृति कभी नहीं त्यागती है और प्रकृति को पुरुष कभी नहीं त्यागता है। हे प्रभो ! मुझको यह सन्देह है कि कर्ता पुरुष को जिस प्रकृति के आश्रय से कर्मों का बन्धन माना जाता है, फिर उसका प्रकृति के गुणों के विद्यमान होने पर प्रकृति से कैवल्य कैसे हो सकता है, सो आप मेरा यह सन्देह निवारण कीजिये ।

तब भगवान कपिलदेवजी कहने लगे-हे माता ! निकाम स्वधर्म करने तथा निर्मल चित्त से शास्त्र सुनने, और मुझ में एकाग्र हो दृढ़ता से व वैराग्य से और तप, युक्ति, योगाभ्यास, से पुरुष का पराभव, फिर उसके अतिरिक्त अन्य किसी वस्तु के देखने की इच्छा नहीं करता है। अतः इस प्रकार भगवान के स्वरूप का योग साधन करते करते ईश्वर प्रेम प्राप्त होने पर भक्ति के कारण हृदय द्रवीभूत होने पर, आनंद से रोमांच होने पर, भगवान के अंग से अपने मन को नियुक्त करे। ध्येय के ध्यान करने से मन शिथिल हो जाता है, तो वह वैराग्य को प्राप्त होता है और भगवान में लीन हो जाता है। तब यह मन वृह्म का आकार हो जाता है। तो वह योगी देहाभिमान को त्याग कर साक्षात अपने आत्म स्वरूप को प्राप्त हो जाता है। हे माता ! जैसे अज्ञानी मनुष्य काष्ठ और अग्नि में धुआँ और जलते सूर्य काष्ठ को अग्नि रूप मानता है, परन्तु वह जलने वाली अग्नि जो कि प्रकाशवान होती है उन सब से पृथक है। उसी प्रकार भगवान भी पंच महा भूत, शरीर, इन्द्रिय, अतः करण माया और जीव इन सबसे पृथक है ! जिस प्रकार सब प्राणियों में पंच महाभूत व्याप्त रहते हैं, उसी प्रकार प्राणियों में आत्मा है और संपूर्ण जीव मात्र आत्मा में व्याप्त हैं। जो इनको अन्य करके ऐसा दुखता है वही प्राणी सिद्ध कहाता है।

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण]༺═──────────────═༻


༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]
༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]
༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]
༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना )

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ नवीन सुख सागर  श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना ) दो०-दक्ष तपस्या अति करी, करन प्रजा उत्पन्न। सो चौथे अध्याय में कही कथा सम्पन्न॥ परीक्षत ने पूछा-हे मुनि ! आपने तृतीय स्कंध में उत्पत्ति विषयक वार्ता सूक्ष्मरूप में कही है, सो अब मैं उसी को आपके मुख से विस्तार पूर्वक सुनना चाहता हूँ। परीक्षित के यह बचन सुनकर श्री शुकदेवजी बोले- हे राजन! प्राचीन वहि राजा के दश पुत्र जो प्रचेता नाम वाले थे, तप करके समुद्र से निकल कर चले तो उन्होंने पृथ्वी को वृक्षों से घिरा हुआ देखा । तो उन्होंने तप के प्रभाव से अपने मुख से अग्नि और वायु को उत्पन्न किया जिससे भूमण्डल के हरे भरे वृक्ष भस्म होने लगे। तब वृक्षों को जलता देख वृक्षों के राजा चन्...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...