Skip to main content

श्रीमद भागवद पुराण तैंतीसवा अध्याय * [स्कंध३]माता देवहूति का देह त्याग।।

 *श्रीमद भागवद पुराण तैंतीसवा अध्याय * [स्कंध३]

(देवहूति को कपिल जी द्वारा ज्ञान धन लाभ होना)

दो.-कपिल कियो उपदेश जो, लियो मुक्ति मग पाय।।

तेतीसवें अध्याय में, वर्णन कियो सुनाये ।।


श्री शुकदेव जी ने राजा परीक्षत से कहा हे राजा! इस प्रकार मैत्रेय जी ने विदुर जी को यह प्रसंग सुनाया जो कि कपिल देव भगवान ने अपनी माता देवहूति के लाभार्थ कहा था। तब समस्त प्रसंग एवं कथा रूपी ज्ञान को सुन कर देवहूति ने कपिल देव भगवान से कहा-हे प्रभो ! आपके ज्ञान रूप प्रकाश से मेरे मन का मोह रूपी अंधकार को दूर हो गया है, मैं आपको बारम्बार प्रणाम करती हूँ हे देव ! आपके जिस स्वरूप को वृम्हा जी ने भी केवल ध्यान में ही देखा है और जो स्वयं आपके नाभि कमल से उत्पन्न होकर संसार की रचना करते हैं वे भी आपके साक्षात दर्शन नहीं कर सकते हैं। हे प्रभो ! सत्य संकल्प और हजारों अद्भुत शक्ति वाले जिनके उदर में यह संपूर्ण सृष्टि प्रलय काल में समा जाती हैं, तब आप स्वयं अकेले रह कर एक बालक का स्वरूप धारण करके बट पत्र क्षीरसागर में विराज मान रहते हो सो प्रभु ! हे विभु ! पापियों को दंड देने के निमित्त तथा भक्तजनों के ऐश्वर्य को बढ़ाने की इच्छा से और स्वयं अपनी इच्छा से देह धारण कर मुझ तुच्छ के उदर से जन्म लिया। हे प्रभु ! आपके जिस नाम स्मरण कीर्तन प्रणाम आदि के करने से चांडाल भी यज्ञ करने के योग्य हो जाता है, जो पुरुष आपका स्मरण करते हैं वे भवसागर से क्षण मात्र में पार हो जाता है। जिसने आपका कीर्तन नाम स्मरण किया है वे ही आर्य पुरुष निःसंदेह हवन तीर्थ तप आदि किये होते हैं । हे प्रभो ! आपके उपदेश से मेरा संसारी माया मोह कथा कर्दम जी के वियोग का दुख दूर हो गया है । अब मुझे गृहस्थाश्रम की कोई इच्छा नहीं रही है। हे महात्मन् ! आप ब्रह्मा स्वरूप परम पुरुष अपने तेज के प्रताप से संसार बंधन को काटने वाले ऐसे वेद गर्भ विष्णु (श्री भगवान कपिल देव जो) आपको बारम्बार नमस्कार करती हूँ।

इतनी कथा कह कर मैत्रेय जी ने विदुर जी से कहा कि हे विदुर जी ! देवहूति द्वारा अनेक प्रकार से स्तुति करने पर गद-गद वाणी से माता पर प्रसन्न होकर श्री भगवान कपिल देव जी ने कहा-हे माता! तुम इस ज्ञान को सूर्य के समान प्रकाशवान एवं अत्यंत उत्तम जानो, जिस प्रकार सूर्य के सम्मुख अर्थात् सूर्य के प्रकाश के होने पर अंधकार दूर हो जाता है, उसी प्रकार इस ज्ञान के प्राप्त होने पर मानव का अज्ञान दूर हो जाता है। अतः इसको अच्छे प्रकार सेवन करने से आप थोड़े ही समय में जीवन मुक्ति को प्राप्त हो जाओगी। क्योंकि यह मेरे कथन से अर्थात् मेरे द्वारा कहे गये ज्ञान मार्ग पर चलने से मेरे (ईश्वर)स्वरूप की शीघ्र ही प्राप्ती हो जाती है। क्योंकि उस स्वरूप प्राप्त हो जाने पर फिर जन्म मरण के बंधन से मुक्ति हो जाती है। जो मनुष्य इस ज्ञान से बंचित रहते हैं वे इसी प्रकार संसार चक्र में भ्रमते रहते हैं । मैत्रेय जी बोले-हे विदुर जी ! इस प्रक्ार अपनी माता देवहूति को ज्ञान मार्ग का उपदेश देकर भगवान कपिल देव जी माता से आज्ञा लेकर वहाँ से चले गये। कपिलदेव जी के चले जाने के पश्चात माता देवहूति पुत्र के वियोग से व्यथित हुई परन्तु उन्हें आत्म ज्ञान हो गया था। इस लिये उनके उपदेशनुसार योग को धारण कर एकाग्र चित्त से सावधान हो विन्दु सरोवर निवास करने लगीं उस बिन्दु सरोवर में स्नान कर पीत वर्ण भूरी- भूरी जटा वाली देवी अल्कों को धारण किये दुर्वल शरीर पर चीर पहिने अपने आपको उग्र तप से धारण करती देव जी वहां पर निवास करने लगी। देवहूति को आत्म ज्ञान हो गया था अतः उसने कभी अपने पूर्व भोगे कर्मों का स्मरण नहीं किया। श्री कपिल देव जी के उपदेशों के अनुसार अखंड समाधि में स्थिर हो गई। ततदुपरांत देवहूति संसारिक माया से मुक्त हो विमान आदि को वहीं पर त्याग सरस्वती नदी के तट पर भगवान स्मरण कर अपने शरीर को सरस्वती नदी में समर्पण किया और चैतन्य मन में जब बहाँ अर्थात जीवात्मा ने मोक्ष पद को प्राप्त किया ।

जिस जगह माता देवहूति किया देह त्याग।। सिद्धि पद।।


अब तक वह स्थान सिद्धि पद नाम प्रसिद्ध है उस देवहूति का निर्मल शरीर नदीरूप धर के लोगों को पापों से मोक्ष देने वाला जगत में अब भी विद्यमान है।
इधर कपिल देव जी अपनी माता देवहूति से आज्ञा ले जब चले आये तो वे पूर्व दिशा में आये वहाँ उनकी सिद्धचारण गन्धर्व आदिकों ने स्तुति करी और समुद्र ने विप्र स्वरूप धारण कर अनेक प्रकार स्तुति करके भेंट दी तथा उनके रहने के निमित्त उत्तम स्थान में प्रदान किया।

तबसे भगवान कपिल देव जो सांख्य शास्त्र के आचार्य उसी स्थान पर योगाभ्यास करते हुये विराजमान हैं ।


श्री शुकदेव जी बोले-हैं राजा परीक्षत ! इस प्रकार कपिल देव जी द्वारा कहा हुआ ज्ञानोपदेश मैत्रेय जी ने विदुर जी को सुनाकर कहा-विदुर जी ! आपने हमसे कपिल देव जी और देवहूति का जो पवित्र संबाद पूछा था सो हमने आपको भली भाँति वर्णन किया है। जो मनुष्य श्रद्धा भाव से कपिल देव भगवान के आत्म प्राप्ती के साधनों में अत्यन्त गूढ़ और गुप्त मत को सुनता है अथवा सुनाता है, उसका मन तथा बुद्धि भगवान विष्णु में ने से उन्हों भगवान के चरणारविन्दों में ही प्राप्त होती है,और वह प्राणी बैकुंठ धाम को प्राप्त हो जाता है ।

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण]

༺═──────────────═༻

༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]

༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]

༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]
༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]
༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना )

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ नवीन सुख सागर  श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना ) दो०-दक्ष तपस्या अति करी, करन प्रजा उत्पन्न। सो चौथे अध्याय में कही कथा सम्पन्न॥ परीक्षत ने पूछा-हे मुनि ! आपने तृतीय स्कंध में उत्पत्ति विषयक वार्ता सूक्ष्मरूप में कही है, सो अब मैं उसी को आपके मुख से विस्तार पूर्वक सुनना चाहता हूँ। परीक्षित के यह बचन सुनकर श्री शुकदेवजी बोले- हे राजन! प्राचीन वहि राजा के दश पुत्र जो प्रचेता नाम वाले थे, तप करके समुद्र से निकल कर चले तो उन्होंने पृथ्वी को वृक्षों से घिरा हुआ देखा । तो उन्होंने तप के प्रभाव से अपने मुख से अग्नि और वायु को उत्पन्न किया जिससे भूमण्डल के हरे भरे वृक्ष भस्म होने लगे। तब वृक्षों को जलता देख वृक्षों के राजा चन्...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...