Skip to main content

कपिल मुनि जनम कथा [भाग २]

 श्रीमद भागवद पुराण चौबीसवाँ अध्याय[स्कंध ३]


कपिल देव जी का देवहूति के गर्भ से जन्म लेना


दो-देवहूति के गर्भ से लिया कपिल अवतार।

चौबीसवे अध्याय में काण कथा उचार ।।


श्री मैत्रेय जी बोले-हे विदुर जी जब पति सेवा करते और भगवान का स्मरण करते देवहूति को बहुत काल व्यतीत हो गया तो भगवान कर्दम जी के वीर्य से देवहूति के गर्भ से मधु दैत्य का विनाश करने वाले भगवान ने कपिल देव के रूप में अवतार लिया उस समय आकाश में सघन बाजे बजने लगे और गंधर्व गान करने लगे तथा अप्सरायें नाच करने लगीं देवता लोग आकाश में अपने अपने विमान पर बैठ कर फूल बरसाने लगे। उस समय वृह्मा जी के साथ मारीच आदि मुनि कर्दम जी के आश्रम पर आये । तब बृह्मा जी ने कर्दम जी से इस प्रकार बचन कहे। हे मान प्रदान करने वाले प्रिय पुत्र! तुमने मेरी निष्कपट हृदय से पूजा की है, पुत्र! यह तुम्हारी नौ कन्याये सृष्टि को अनेक प्रकार से बढ़ायेंगी अतः कन्याओं को इनके रूप और गुणों के अनुसार ही आज मरीच आदि मुनियों को समर्पण करो। अर्थात् अपनी कन्याओं का विवाह करके संसार में यश को प्राप्त करो। तदंतर देवहूति से कहा हे देवहूति ! यह तुम्हारे गर्भ से विष्णु भगवान ने जन्म लिया है जो कि संसार में मुख्य शास्त्र आचार्यों में कपिल देव के नाम से विख्यात होकर तुम्हारी कीर्ति को बढ़ावेंगे। इस प्रकार कर्दम जी और देवहूति को अनेक प्रकार से उपदेश करके नारद जी सनकादिक कुमारों सहित सत्य लोक को चले गये । तत्पश्चात कर्दम जी ने ब्रह्मा जी की आज्ञानुसार का, नाम कन्या मरीच को, अनुसुइया नाम कन्या अत्रि मुनि को, श्रद्धा नाम की कन्या अंगिरा ऋषि को, विभु नाम वाली कन्या पुलस्त्य मुनि को, मति नाम वाली कन्या पुलह ऋषि को, क्रिया नाम वाली कन्या क्रतु मुनि को, ख्याति नाम वाली कन्या भृगु ऋषि को, अरुन्धती नाम वाली कन्या वशिष्ठ मुनि को, और शान्ती नाम की कन्या अथर्व ऋषि को विधिवत वेदरीति से दान करती। हे विदुर जी ! इस प्रकार कर्दम ऋषि ने अपनी उन नौ कन्याओं को इन उत्तम ऋषियों के साथ व्याह दिया अर्थात् विवाह कर दिया । पश्चात सभी ऋषि कर्दम मुनि से आज्ञा लेकर प्रसन्नता पूर्वक अपने- अपने आश्रमों को चले गये तत्पश्चात भगवान का अवतार हुआ जान कर एकांत में कपिल मुनि के पास कर्दम मुनि ने आकर प्रणाम किया और इस प्रकार बचन कहा हे भगवान ! आप अपना बचन सत्य करने को हमारे घर में अवतरे हो । आपका अवतार होने से मैं पितृ ऋण से उऋण हो गया, जिससे मेरे मनोरथ सफल हो गये । हे प्रजापतियों के पति मैं आपकी शरण हूँ और आपसे सन्यास धारण करने की आज्ञा माँगता हूँ। कर्दम जी के यह बचन सुनकर कपिल देव जी बोले है मुने ! हमने जो आपके यहाँ अवतार लेने का बचन दिया था, सो हमने अपने उसी को बचन पूरा किया। इस लोक में जो पुरुष दुष्ट बासनाओं से मुक्त होने की कामना रखते हैं, उन मुनि जनों को आत्म तत्व और संख्य जानने के हित हो हमारा यह अवतार हुआ है। सो हे मुनि ! आपकी जहाँ जाने की इच्छा हो वहाँ विचरण किजिये। अब मैं अपनी माता देवहूती को सब कर्मो को शांत करने वाली आत्मा-विद्या का उपदेश करूंगा। जिससे यह भी इस संसार सागर से मोक्ष को प्राप्त होगी। इस प्रकार कपिल देव जी द्वारा बचन कहने पर कर्दम ऋषि कपिल देव भगवान की प्रतिक्षिणा कर सन्यास धारण कर बन को चले गये। वे एक आत्मा को रक्षक मानकर फलाहार पर निभर रह कर मौन व्रत धारण करके पृथ्वी पर विचरण करने लगे। इस प्रकार अपने चित्त को कर्दम जी ने भगवान परम भक्ति योग में लगा कर संसार के बंधन से छुटकारा पाया। वे भगवान को सर्व व्यापी देखने लगे जिससे वे मोक्ष को प्राप्त हो गये।



श्रीमद भागवद पुराण [introduction]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...