Skip to main content

श्रीमद भगवद पुराण बत्तीसवा अध्याय[सांख्य योग] स्कंध ३

श्रीमद भगवद पुराण बत्तीसवा अध्याय [स्कंध ३]

(अर्धव गति एवं प्रकृति का वर्णन )

दो०-पुरुष सुकर्म सुधर्म से होय सत्व गुण प्राप्त ।

सो बत्तीस अध्याय में कही कथा कर प्राप्त।।


श्री कपिलदेव जी भगवान बोले-हे माता ! जो कोई गृहस्थी में रहकर गृहस्थ धर्म का आचरण करता है, वह उन धर्मों से फल चाहता हुआ अनुष्ठान करता हैं। वह भगवान के विमुख कामनाओं में यज्ञ आदि करके तथा श्रद्धा पूर्वक देवताओं का पूजा करता है । वह चंद्रमा के लोक को प्राप्त होकर अमृत पान करके वापस फिर पृथ्वी पर आकर जन्म लेता है, क्योंकि जिस समय नारायण भगवान अपनी शेष शय्या पर शयन करते है उस समय सकाम कर्म करने वाले गृहस्थियों के सब लोक नाश हो जाते हैं। जो पुरुष काम व कार्य के लिये अपने धर्म का फल नहीं मांगते हैं, और संग रहित व परमेश्वरार्पण निष्काम कर्म करते हैं, वे लोग सूर्य लोक के द्वारा परमेश्वर को प्राप्त हो जाते हैं, और जो लोग ब्रह्म को ईश्वर जान कर उपासना करते हैं, वे लोग वृम्हा जी के लोक में महा प्रलय पर्यन्त निवास करते हैं। जब बृम्हा जी अपनी १०० वर्ष की आयु को भोग कर जगत को लय करने की इच्छा से परश्मेवर में लीन होते हैं, उसी समय वैरागी योगी जन भी वृम्हा जी के साथ ही साथ वृम्ह में लीन हो जाते हैं।हे माता! इस लिये जिस ईश्वर का प्रभाव तुम सुन चुकी हो, उसी परमात्मा की शरण में भक्ति भाव से जाओ । जो पुरुष संसार के कर्मों में आसक्त हो श्रद्धा से लगे रहते हैं और अनेक मनोरथों की इच्छा किया करते हैं, जो भगवान की अमृत रूपी कथा को त्याग कर विषय संबंधी बातों को सुनते हैं, या नीच लोग को कहानियों को ही सुनने में समय को नष्ट करते हैं उनको तो यही समझना चाहिये कि वे दैव ने नष्ट कर दिये हैं। हे माता! गर्भाधान से लेकर मृत्यु कर्म आदि तक जो लोग ऐसे कर्म में लीन रहते हैं, अर्थात् पितरों का पूजन करते रहते हैं, वे लोग पितर लोक को जाते हैं, और कुछ काल वहाँ व्यतीत करके फिर अपने ही पुत्रा दिकों के घर में आकर उत्पन्न होते हैं। सो हे माता ! आप संपूर्ण भक्ति भाव से परमात्मा का भजन करो। भगवान में भक्ति योग करने से शीघ्र ही वैराग्य उत्पन्न होता है। तब साक्षात वृम्ह को अनुभव कराने वाला ज्ञान उत्पन्न होता है। जिस पुरुष का चित्त भगवान में निश्चल हुआ हो, और द्वेष रहित हो, श्रद्धा से, भक्ति से, वैराग्य से, तथा योगाभ्यास से, सावधान हुआ हो, और सब संग त्याग कर विरक्त हुआ हो वह पुरुष यथावत् ब्रह्म का दर्शन कर सकता है। हे माता ! जिसके साधन से ब्रह्म और माया का साक्षात होता है वह ज्ञान हमने तुम्हारे सामने प्रगट किया है। निर्गुण ज्ञान योग और ईश्वर में निष्ठा रखने वाला भक्ति योग इन दोनों का प्रयोजन एक ही है। इन दोनों का फल भागवत प्रीति ही है। अनेक प्रकार के शुभ कर्म करने से अर्थात् कुवां, बाटिका बावली, पाठशाला, धर्मशाला, औषधालाय, देवालय, आदि बनवाने से, यज्ञ, दान,जप, तप, पाठ, आत्म विचार मन तथा इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने से तथा सन्यासी होने से अष्टांग योग से, भक्ति योग से तथा सकाम व निष्काम, जो धर्म है उससे, और आत्म तत्व ज्ञान से, व दृढ़ वैराग्य से वे सगुण निर्गुण स्वरूप दृव्य भगवान उन्ही से संपूर्ण साधनों से ज्ञात होते हैं। 

क्या वेद ज्ञान पापी, कपटियों, को देना चाहिये? अथवा किन लोगों को ज्ञान देना उचित है?


हे माता ! मैंने तुम्हारे सामने त्रिगुण और निर्गुण भक्ति से चार प्रकार का भक्ति योग मार्ग वर्णन किया है। सो यह ज्ञान तुम उन दुष्ट स्वभाव प्राणी को मत देना जो अपनी आत्मा के शुद्ध स्वरूप को नहीं जानता है। परन्तु जो हर प्रकार से भक्ति योगों से लक्षण युक्त हों उन्हें यह ज्ञान का उपदेश करना योग्य है जो पुरुष मेरे कहे इस साँख्य योग को एक बार भी चित्त लगा कर सुनता व सुनाता है वह ब्रह्म स्वरूप परमात्मा के परम पद को प्राप्त होता है।

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण]

༺═──────────────═༻

༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]

༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]

༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]
༺═──────────────═༻
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]
༺═──────────────═༻

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना )

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ नवीन सुख सागर  श्रीमद भागवद पुराण चौथा अध्याय [स्कंध ६] ( दक्ष द्वारा हंस गुहा के स्तवन द्वारा हरि की आराधना ) दो०-दक्ष तपस्या अति करी, करन प्रजा उत्पन्न। सो चौथे अध्याय में कही कथा सम्पन्न॥ परीक्षत ने पूछा-हे मुनि ! आपने तृतीय स्कंध में उत्पत्ति विषयक वार्ता सूक्ष्मरूप में कही है, सो अब मैं उसी को आपके मुख से विस्तार पूर्वक सुनना चाहता हूँ। परीक्षित के यह बचन सुनकर श्री शुकदेवजी बोले- हे राजन! प्राचीन वहि राजा के दश पुत्र जो प्रचेता नाम वाले थे, तप करके समुद्र से निकल कर चले तो उन्होंने पृथ्वी को वृक्षों से घिरा हुआ देखा । तो उन्होंने तप के प्रभाव से अपने मुख से अग्नि और वायु को उत्पन्न किया जिससे भूमण्डल के हरे भरे वृक्ष भस्म होने लगे। तब वृक्षों को जलता देख वृक्षों के राजा चन्...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...