Skip to main content

श्रीमद भगवद पुराण *१८ अध्याय * [स्कंध ४] कामधेनु रूपी पृथ्वी का दोहना

धर्म कथाएं
विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण]
श्रीमद भागवद पुराण [introduction]
• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]
श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]
 श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]
• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]
श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४]



प्रथमहिं नाम लेत तव जोई ।
जग कहं सकल काज सिद्ध होई ॥
सुमिरहिं तुमहिं मिलहिं सुख नाना ।
बिनु तव कृपा न कहुं कल्याना ॥

नित्य गजानन जो गुण गावत ।
गृह बसि सुमति परम सुख पावत ॥
जन धन धान्य सुवन सुखदायक ।
देहिं सकल शुभ श्री गणनायक ॥

༺꧁ #जय_श्री_गणेश  ꧂
༻श्री_गणेश_जी के दर्शन से आपकी मनोकामना पूर्ण हो और आप सदा स्वस्थ रहें।༻

卐°॰•~ॐ~•॰°॥जयश्रीराम ॥°॰•~ॐ~•॰°卐

श्रीमद भगवद पुराण * अठारहवाँ अध्याय * [स्कंध ४] ( कामधेनु रूपी पृथ्वी का दोहना)  दोहा-जिस प्रकार पृथु ने दुही, पृथ्वी रूपी गाय।  अष्टम दस अध्याय में, कही कथा समझाय॥   श्री शुकदेव जी बोले- हे परीक्षत ! श्री मैत्रेय जी बोले-हे विदुर ! जब पृथ्वी ने इस प्रकार कहा तो पृथु ने उसकी बात को मान कर दया का भाव दिखाया, और पृथ्वी से कहा कि अब तू ही बता कि किस प्रकार से फिर सब वस्तुयें प्रकट होंगी। तब हाथ जोड़ कर पृथ्वी बोली-हे राजन् ! अब आप यदि मुझे दुहना चाहते हैं सो पहले आप मुझे एक सी(समान)करो । जिससे कि जो जल मेर ऊपर वर्षा होकर गिरेगा वह बह कर निरर्थक नहीं जाएगा । पश्चात मेरे लिये ही समान बछरा लाओ ओर वैसा ही दुहने का पात्र तथा दोहने वाला हो तब आप मुझे दोह सकोगे । हे राजन् ! वृम्हा जी ने जो पहिले वे औषधियां आदि रची थीं सो वे सब वेनु आदि कुकर्मी राजाओं ने जब भोगना आरंभ किया तो और उनको सुरक्षत रखने का कोई प्रबन्ध नहीं किया था तब मैंने यज्ञ के अर्थ उन समस्त औषधियों को निगल लिया था, सो वे सब अधिक दिन तक मेरे गर्भ में रहने के कारण जीर्ण हो गई हैं। सो आप पूर्व कहे गये उपाय से और अपने योग बल से आप दुह लेने के योग्य हैं। तब राजा पृथु ने पृथ्वी के कहे अनुसार ही इस प्रकार कार्य किया कि पहले तो समस्त पृथ्वी पर प्रगट हुये बड़े-बड़े पहाड़ों को अपने बाणों की नौंक पर उठा-उठा कर उत्तरखंड में रख दिया, और जिन स्थानों में बहुत बड़े-बड़े गढ़े थे उन स्थानों पर छोटे-छोटे पहाड़ों को रख कर सब पृथ्वी को समतल बनाया। पश्चात स्वायंभुव मनु को बछड़ा बनाया, और आप स्वयं दोहा बन कर अपने हाथों रूपी मोहनीपात्र में औषधि रूप दूध को दुहा । वैसे ही अन्य सब बुधजन भी सब और से सार निकालने लगे। तदनन्तर अन्य पंद्रह ऋषि मुनियों ने भी पृथु महा राज के वश की हुई पृथ्वी को अपनी इच्छानुसार दोहा। ऋषियों ने वृहस्पति जी को बछरा बनाया और वाणी, मन, इन्द्रिय रूप पात्रों में पवित्र वेदमय दुग्ध को दोहन किया। देवताओं ने इंद्र को बछड़ा बना कर सुवर्ण रूप पात्र में ओजबल रूप अमृत वीर्य का दोहन किया, गंधर्व तथा अप्सराओं ने विश्वावसु नाम वाले गंधर्व को बछड़ा बना कर कमल मय पात्र में सुन्दरता सहित गान विद्या तथा वाणों का मधुरता रूप दुध को दोहन किया । श्रद्धा के देवता पितरों ने आयाम नाम पात्र को बछड़ा बना कर मिट्टी के कच्च पात्र में पितरों के योग्य अन्न रूप दूध का दोहन किया । सिद्धि पुरुषों ने कपिल देव जी को बछड़ा बना कर आकाश रूप पात्र में कामना देने वाली अणिमादिक सिद्धियों को दोहा । विद्याधरों ने भी कपिल देव को ही बछड़ा बना कर आकाश रूप पात्र में आकाश में विचरने वाली विद्या रूप दुग्ध का दोहन किया। मायावी असुरों ने मय नाम वाले असुर को बछड़ा बनाकर अपने माया रूप पात्र में गुप्त हो जाने वाली सकंल्प मात्र सिद्धि होने वाली माया रूप दूध का दोहन किया । यक्ष, राक्षस, भूत, प्रेत, पिचास, आदि इन सब ने रुद्र को बछड़ा बनाय कपाल पात्र में रुधिर रूप आसव का दोहन किया। सर्प, बिच्छू, बड़े नाग आदि ने इन जीवों ने तक्षक को बछड़ा बनाकर मुख रूप पात्र में विष रूप दूध का दोहन किया। पशुओं ने नंदीश्वर को बछड़ा बनाकर बन रूप पात्र में तृण रूप दूध को दोहा। दाड़ वाले मांस भक्षण करने वाले जीवों ने सिंह को बछड़ा बनाकर अपनी देह रूप पात्र में माँस रूप दूध का दोहन किया । पक्षियों ने गरुड़ को बछड़ा बनाकर अपने शरीर रूप पात्र में चर अचर दुग्ध का दोहन किया। वृक्षों ने बरगद के वृक्ष को बछड़ा बना कर अपने तना रूप पात्र में नाना प्रकार के बनस्पति के रस रूप दूध का दोहन किया। पर्वतों ने हिमालय पर्वत को बछड़ा बनाकर शिखर रूप पात्र में नाना प्रकार की धातु रूप दूध का दोहन किया। इसी प्रकार अन्न खाने वाले सबों ने पात्र वत्स अादि बना बना कर अपने-अपने मन माने हितकारी अन्न को पृथ्वी से दोहा। तदुपरांत पृथु महाराज ने सब कामना पूर्ण करने वाली पृथ्वी को स्नेह से अपनी पुत्री बनाया। तत्पश्चात पृथु महराज ने पृथ्वी पर उत्तमात्तम ग्राम पुर, दुर्ग गौशाला, ग्वालों के रहने योग्य स्थान, सैनिकों का निवास स्थान, धन रखने का स्थान, गांव, इत्यादि को रहने योग्य बनाया।   इस प्रकार गाँव आदि पुर की बसने की प्रथा राजा पृथ से पहले कहीं पर भी नहीं थी । यह राजा पृथु ने ही किया तब प्रजाजन निर्भय हो सुख से निवास करने लगे ।



श्रीमद भगवद पुराण * अठारहवाँ अध्याय * [स्कंध ४]

( कामधेनु रूपी पृथ्वी का दोहना)


दोहा-जिस प्रकार पृथु ने दुही, पृथ्वी रूपी गाय।

अष्टम दस अध्याय में, कही कथा समझाय॥


श्री शुकदेव जी बोले- हे परीक्षत ! श्री मैत्रेय जी बोले-हे विदुर ! जब पृथ्वी ने इस प्रकार कहा तो पृथु ने उसकी बात को मान कर दया का भाव दिखाया, और पृथ्वी से कहा कि अब तू ही बता कि किस प्रकार से फिर सब वस्तुयें प्रकट होंगी।

 तब हाथ जोड़ कर पृथ्वी बोली-हे राजन् ! अब आप यदि मुझे दुहना चाहते हैं सो पहले आप मुझे एक सी(समान)करो । जिससे कि जो जल मेर ऊपर वर्षा होकर गिरेगा वह बह कर निरर्थक नहीं जाएगा । पश्चात मेरे लिये ही समान बछरा लाओ ओर वैसा ही दुहने का पात्र तथा दोहने वाला हो तब आप मुझे दोह सकोगे । हे राजन् ! वृम्हा जी ने जो पहिले वे औषधियां आदि रची थीं सो वे सब वेनु आदि कुकर्मी राजाओं ने जब भोगना आरंभ किया तो और उनको सुरक्षत रखने का कोई प्रबन्ध नहीं किया था तब मैंने यज्ञ के अर्थ उन समस्त औषधियों को निगल लिया था, सो वे सब अधिक दिन तक मेरे गर्भ में रहने के कारण जीर्ण हो गई हैं। सो आप पूर्व कहे गये उपाय से और अपने योग बल से आप दुह लेने के योग्य हैं। तब राजा पृथु ने पृथ्वी के कहे अनुसार ही इस प्रकार कार्य किया कि पहले तो समस्त पृथ्वी पर प्रगट हुये बड़े-बड़े पहाड़ों को अपने बाणों की नौंक पर उठा-उठा कर उत्तरखंड में रख दिया, और जिन स्थानों में बहुत बड़े-बड़े गढ़े थे उन स्थानों पर छोटे-छोटे पहाड़ों को रख कर सब पृथ्वी को समतल बनाया। पश्चात स्वायंभुव मनु को बछड़ा बनाया, और आप स्वयं दोहा बन कर अपने हाथों रूपी मोहनीपात्र में औषधि रूप दूध को दुहा । वैसे ही अन्य सब बुधजन भी सब और से सार निकालने लगे। तदनन्तर अन्य पंद्रह ऋषि मुनियों ने भी पृथु महा राज के वश की हुई पृथ्वी को अपनी इच्छानुसार दोहा। ऋषियों ने वृहस्पति जी को बछरा बनाया और वाणी, मन, इन्द्रिय रूप पात्रों में पवित्र वेदमय दुग्ध को दोहन किया। देवताओं ने इंद्र को बछड़ा बना कर सुवर्ण रूप पात्र में ओजबल रूप अमृत वीर्य का दोहन किया, गंधर्व तथा अप्सराओं ने विश्वावसु नाम वाले गंधर्व को बछड़ा बना कर कमल मय पात्र में सुन्दरता सहित गान विद्या तथा वाणों का मधुरता रूप दुध को दोहन किया । श्रद्धा के देवता पितरों ने आयाम नाम पात्र को बछड़ा बना कर मिट्टी के कच्च पात्र में पितरों के योग्य अन्न रूप दूध का दोहन किया । सिद्धि पुरुषों ने कपिल देव जी को बछड़ा बना कर आकाश रूप पात्र में कामना देने वाली अणिमादिक सिद्धियों को दोहा । विद्याधरों ने भी कपिल देव को ही बछड़ा बना कर आकाश रूप पात्र में आकाश में विचरने वाली विद्या रूप दुग्ध का दोहन किया। मायावी असुरों ने मय नाम वाले असुर को बछड़ा बनाकर अपने माया रूप पात्र में गुप्त हो जाने वाली सकंल्प मात्र सिद्धि होने वाली माया रूप दूध का दोहन किया । यक्ष, राक्षस, भूत, प्रेत, पिचास, आदि इन सब ने रुद्र को बछड़ा बनाय कपाल पात्र में रुधिर रूप आसव का दोहन किया। सर्प, बिच्छू, बड़े नाग आदि ने इन जीवों ने तक्षक को बछड़ा बनाकर मुख रूप पात्र में विष रूप दूध का दोहन किया। पशुओं ने नंदीश्वर को बछड़ा बनाकर बन रूप पात्र में तृण रूप दूध को दोहा। दाड़ वाले मांस भक्षण करने वाले जीवों ने सिंह को बछड़ा बनाकर अपनी देह रूप पात्र में माँस रूप दूध का दोहन किया । पक्षियों ने गरुड़ को बछड़ा बनाकर अपने शरीर रूप पात्र में चर अचर दुग्ध का दोहन किया। वृक्षों ने बरगद के वृक्ष को बछड़ा बना कर अपने तना रूप पात्र में नाना प्रकार के बनस्पति के रस रूप दूध का दोहन किया। पर्वतों ने हिमालय पर्वत को बछड़ा बनाकर शिखर रूप पात्र में नाना प्रकार की धातु रूप दूध का दोहन किया। इसी प्रकार अन्न खाने वाले सबों ने पात्र वत्स अादि बना बना कर अपने-अपने मन माने हितकारी अन्न को पृथ्वी से दोहा। तदुपरांत पृथु महाराज ने सब कामना पूर्ण करने वाली पृथ्वी को स्नेह से अपनी पुत्री बनाया। तत्पश्चात पृथु महराज ने पृथ्वी पर उत्तमात्तम ग्राम पुर, दुर्ग गौशाला, ग्वालों के रहने योग्य स्थान, सैनिकों का निवास स्थान, धन रखने का स्थान, गांव, इत्यादि को रहने योग्य बनाया।


इस प्रकार गाँव आदि पुर की बसने की प्रथा राजा पृथ से पहले कहीं पर भी नहीं थी । यह राजा पृथु ने ही किया तब प्रजाजन निर्भय हो सुख से निवास करने लगे ।

Find the truthfulness in you, get the real you, power up yourself with divine blessings, dump all your sins...via... Shrimad Bhagwad Mahapuran🕉

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...