Skip to main content

श्रीमद भागवद पुराण ग्यारहवाँ अध्याय [स्कंध ४]।ध्रुव का राज्य त्याग और तप को जाना।

श्रीमद भागवद पुराण ग्यारहवाँ अध्याय [स्कंध ४]

(ध्रुव का राज्य त्याग और तप को जाना)

दोहा-ग्यारहवें अध्याय में ध्रुव ने जतन बनाय।

राज्य दिया निज पुत्र को, वन में पहुँचे जाय ।।


श्रीमद भागवद पुराण ग्यारहवाँ अध्याय [स्कंध ४] (ध्रुव का राज्य त्याग और तप को जाना)  दोहा-ग्यारहवें अध्याय में ध्रुव ने जतन बनाय।  राज्य दिया निज पुत्र को, वन में पहुँचे जाय ।।   श्री शुकदेव जी बोले-हे परीक्षित ! इस प्रकार मैत्रेय जी ने विदुर जी को ध्रुवजी द्वारा लाख तीस हजार यक्षों को विनाश करने की कथा सुनाई । तत्पश्चात वह प्रसंग भी कहा कि जिस प्रकार स्वायंभुव मनु ने युद्ध स्थल पर आकर धुरव को हरि भक्ति का उपदेश करके युद्ध को बन्द कराया था, और कुवेर जी से संधि करा कर जाने दिया था। तब कुवेर अपने स्थान को चले गये थे और ध्रुव जी अपने नगर को चले आये थे सो हे विदुर जी ! अब हम धुरव जी का वह चित्र वर्णन करते हैं कि जिसमें वह अपना राज्य अपने पुत्र को देकर उत्तराखंड में तप करने को चले गये और अटल ध्रुव पद को प्राप्त हुये।   हे विदुर जी ! इस युद्धआदि से प्रथम ही ध्रुव जी का विवाह प्रजापति शिशुमार की भृमनी नाम की कन्या के साथ हो गया था । जिससे धुरव जी ने अपनी भृमनी नाम वाली भार्या से दो पुत्र उत्पन्न किये। जिन में १ का नाम कल्प और दूसरे का काम वत्सर हुआ। धुरव जी की एक दूसरी स्त्री और थी जिसका नाम इला था वह नाम्ना वायु की कन्या थी। सो उस भार्या में ध्रुव जी ने एक पुत्र उत्पन्न किया जिसका नाम उत्कल हुआ, और एक कन्या को उत्पन्न किया धुरव जी के भाई उत्तम कुमार ने अपना विवाह नहीं किया था जिस कारण उसकी कोई संतान नहीं हुई थी।   जब युद्ध से लौट कर ध्रुव जी अपने नगर में आ गये, तो उन्होंने बहुत दक्षण वाले यज्ञों से हवन किया व देवता संबंधी कर्म करके यज्ञपति भगवान का भजन किया । भगवान में भक्ति करते हुए ध्रुव जी अपनी आत्मा में तथा प्राणियों में विराज मान सर्वदेवमय परमात्मा को देखने लगे। ऐसे वृह्मण्य, दीन वत्सल, और धर्म मर्यादा रक्षक, राजा ध्रुव को संपूर्ण प्रजा पिता के तुल्य मानने लगी। छत्तीस हजार वर्ष पर्यन्त ध्रुव जी ने समस्त भूमंडल का राज्य किया। वे भोगों से पुन्य को ओर यज्ञानिक अनुष्ठानों से पाप को क्षय करते रहे। तत्पश्चात धुरव जी विचार ने लगे कि सब संसार संबंध, राज्य, धन,स्त्री, पुत्र, यह सब स्वप्न के समान झूठे हैं राज्य पद पर आरुढ़ होने से मनुष्य में काम, क्रोध, लोभ, मोह, आदि अवगुण, समय-समय पर स्वभाव में अवश्य ही प्रवेश कर जाते हैं। इस लिये इन सब से मोह त्याग कर हरि स्मरण करना ही सर्वोत्तम है । एसा विचार कर धुरव जी ने अपने उत्कल नाम पुत्र को राज्य सिंहासन पर राज्य तिलक करके बैठा दिया। तब स्वयं अपनी रानीयों सहित बद्री नारायण में पहुँच कर भगवान नारायण का तप और तपस्या करने में लीन हो गये।   यह कथा कहने के पश्चात श्री शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षत से कहा-हे राजन् ! एक समय कि तुम्हारे पिता सह धर्मराज युधिष्ठिर ने एक भारी यज्ञ किया था उस यज्ञ में एक लोभी ब्राह्मण ने सुवर्ण का एक थाल चोरी कर रख लिया था। तब वह ब्राह्मण उस चोरी के अपराध में थाल सहित पकड़ कर महाराज युधिष्ठिर के सामने लाया गया। जिस पर उस ब्राह्मण को दंड देने को बात उठी। तब कुछ लोगों ने महाराज युधिष्ठर को यह सलाह दी कि इस चोरी करने वाले ब्राह्मण के हाथ कटवा दिये जाये। तब धर्म राज युधिष्ठिर ने उस ब्राह्मण को न्यायोचित दंड प्रदान करने के लिये राजा बलि के पास भिजवा दिया। तब हे परीक्षित ! जानते हो कि राजा वलि ने उस ब्राह्मण को दंड देने के लिये क्या कहा। परीक्षत ने कहा हे मुने ! यह भी आप कहेंगे कि उसने क्या निर्णय किया । तब शुकदेव जी बोले कि हे परीक्षित ! राजा बलि ने कहा-कि इस चोरी के अपराध में उस राजा को दंड दिया जाय कि जिस राज्य में यह ब्राह्मण रहता है क्योंकि इस ब्राह्मण को उस राजा ने दान में इतना धन क्यों नहीं दिया कि यह चोरी ही न करता।



श्री शुकदेव जी बोले-हे परीक्षित ! इस प्रकार मैत्रेय जी ने विदुर जी को ध्रुवजी द्वारा लाख तीस हजार यक्षों को विनाश करने की कथा सुनाई । तत्पश्चात वह प्रसंग भी कहा कि जिस प्रकार स्वायंभुव मनु ने युद्ध स्थल पर आकर धुरव को हरि भक्ति का उपदेश करके युद्ध को बन्द कराया था, और कुवेर जी से संधि करा कर जाने दिया था। तब कुवेर अपने स्थान को चले गये थे और ध्रुव जी अपने नगर को चले आये थे सो हे विदुर जी ! अब हम धुरव जी का वह चित्र वर्णन करते हैं कि जिसमें वह अपना राज्य अपने पुत्र को देकर उत्तराखंड में तप करने को चले गये और अटल ध्रुव पद को प्राप्त हुये।

ध्रुव जी का वंंश।।

हे विदुर जी ! इस युद्धआदि से प्रथम ही ध्रुव जी का विवाह प्रजापति शिशुमार की भृमनी नाम की कन्या के साथ हो गया था । जिससे धुरव जी ने अपनी भृमनी नाम वाली भार्या से दो पुत्र उत्पन्न किये। जिन में १ का नाम कल्प और दूसरे का नाम वत्सर हुआ। धुरव जी की एक दूसरी स्त्री और थी जिसका नाम इला था वह नाम्ना वायु की कन्या थी। सो उस भार्या में ध्रुव जी ने एक पुत्र उत्पन्न किया जिसका नाम उत्कल हुआ, और एक कन्या को उत्पन्न किया धुरव जी के भाई उत्तम कुमार ने अपना विवाह नहीं किया था जिस कारण उसकी कोई संतान नहीं हुई थी।


जब युद्ध से लौट कर ध्रुव जी अपने नगर में आ गये, तो उन्होंने बहुत दक्षण वाले यज्ञों से हवन किया व देवता संबंधी कर्म करके यज्ञपति भगवान का भजन किया । भगवान में भक्ति करते हुए ध्रुव जी अपनी आत्मा में तथा प्राणियों में विराज मान सर्वदेवमय परमात्मा को देखने लगे। ऐसे वृह्मण्य, दीन वत्सल, और धर्म मर्यादा रक्षक, राजा ध्रुव को संपूर्ण प्रजा पिता के तुल्य मानने लगी। छत्तीस हजार वर्ष पर्यन्त ध्रुव जी ने समस्त भूमंडल का राज्य किया। वे भोगों से पुन्य को ओर यज्ञानिक अनुष्ठानों से पाप को क्षय करते रहे। तत्पश्चात धुरव जी विचार ने लगे कि सब संसार संबंध, राज्य, धन,स्त्री, पुत्र, यह सब स्वप्न के समान झूठे हैं राज्य पद पर आरुढ़ होने से मनुष्य में काम, क्रोध, लोभ, मोह, आदि अवगुण, समय-समय पर स्वभाव में अवश्य ही प्रवेश कर जाते हैं। इस लिये इन सब से मोह त्याग कर हरि स्मरण करना ही सर्वोत्तम है । एसा विचार कर धुरव जी ने अपने उत्कल नाम पुत्र को राज्य सिंहासन पर राज्य तिलक करके बैठा दिया। तब स्वयं अपनी रानीयों सहित बद्री नारायण में पहुँच कर भगवान नारायण का तप और तपस्या करने में लीन हो गये।

यह कथा कहने के पश्चात श्री शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षत से कहा-हे राजन् ! एक समय कि तुम्हारे पिता सह धर्मराज युधिष्ठिर ने एक भारी यज्ञ किया था उस यज्ञ में एक लोभी ब्राह्मण ने सुवर्ण का एक थाल चोरी कर रख लिया था। तब वह ब्राह्मण उस चोरी के अपराध में थाल सहित पकड़ कर महाराज युधिष्ठिर के सामने लाया गया। जिस पर उस ब्राह्मण को दंड देने को बात उठी। तब कुछ लोगों ने महाराज युधिष्ठर को यह सलाह दी कि इस चोरी करने वाले ब्राह्मण के हाथ कटवा दिये जाये। तब धर्म राज युधिष्ठिर ने उस ब्राह्मण को न्यायोचित दंड प्रदान करने के लिये राजा बलि के पास भिजवा दिया। तब हे परीक्षित ! जानते हो कि राजा वलि ने उस ब्राह्मण को दंड देने के लिये क्या कहा। परीक्षत ने कहा हे मुने ! यह भी आप कहेंगे कि उसने क्या निर्णय किया । तब शुकदेव जी बोले कि हे परीक्षित ! राजा बलि ने कहा-कि इस चोरी के अपराध में उस राजा को दंड दिया जाय कि जिस राज्य में यह ब्राह्मण रहता है क्योंकि इस ब्राह्मण को उस राजा ने दान में इतना धन क्यों नहीं दिया कि यह चोरी ही न करता।

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण]

༺═──────────────═༻

श्रीमद भागवद पुराण [introduction]


༺═──────────────═༻

• श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण]


༺═──────────────═༻

• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १]


༺═──────────────═༻

• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २]

༺═──────────────═༻

• श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३]

༺═──────────────═༻



༺═──────────────═༻

WAY TO MOKSH🙏. Find the truthfulness in you, get the real you, power up yourself with divine blessings, dump all your sins...via... Shrimad Bhagwad Mahapuran🕉

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...