Skip to main content

श्रीमद भागवद पुराण अध्याय १३ स्कंध[४]। राजा पृथू का जनम।।





श्रीमद भागवद पुराण * तेरहवां अध्याय * स्कंध[४]

विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] • श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] • श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४]      श्रीमद भागवद पुराण * तेरहवां अध्याय * स्कंध[४] (राज अंग का वृतांत) दो: ध्रुव नृप के वंशज भये,अंग नाम भूपाल। तेरहवें अध्याय में,कहें उन्ही का हाल।  श्री शुकदेव जी बोले-हे भारत ! इस प्रकार ध्रुव का देव लोक आदि में होते हुए ध्रुव पद को प्राप्त होने के बाद मैत्रेयजी कहने लगे-हे विदुर! अपने पिता ध्रुव से राज्य पाने के पश्चात उत्कल की धारणा बदल गई थी जिसमें वह पिता के दिये राज्य तथा चक्रवर्तीपन तथा राज्य लक्ष्मी और सिंहासन की इच्छा नहीं करता था। क्योंकि वह आत्मज्ञानी होने के कारण भगवान को अर्थात् परमात्मा को सभी आत्माओं में विद्यमान देखता था अतः राज्य के मंत्रियों आदि ने उसे पागल (उन्मत्त) जान कर राज्य सिंहासन से हटाकर उसके स्थान पर उसके छोटे भाई राम के पुत्र वत्सर को राजा बना दिया। उस वत्सर ने अपनी भार्या स्वर्वीथि में छः पुत्र उत्पन्न किये, जिनके, १-पुष्परण, २ तिग्मकेतु, ३-इषि, ४-ऊर्ज, ५-वसु, ६-जय नाम थे। पुष्परण को दो स्त्रियाँ थीं एक का नाम प्रभा और दूसरी का नाम दोषा था। प्रभा के तीन पुत्र हुये जो प्रातः, मध्यान्ह, सायं, के नाम से विख्यात हुये। तथा दोषा नाम वाली स्त्री से प्रदोष, निशीथ, और व्युष्ट नाम के तीन पुत्र उत्पन्न हुये। व्युष्टि को पुष्करिणा नाम वाली स्त्री हुई जिससे सर्वतेज नाम पुत्र हुआ। सर्वतेज का विवाह आरती नाम वाली स्त्री से हुआ जिससे चक्षुनाम मनु पुत्र उत्पन्न हुआ उस मनु की स्त्री नडबला से बारह पुत्र उत्पन्न हुये, जिनके १-पुरु, २-कुत्स, ३-चित्र, ४-ध न. ५-सत्यवान,६ ऋतु, ७-व्रत, ८-अग्निष्टोम, ९-अतिरात्र,१०-प्रद्युम्न, ११-शिव १२-उरुमुक नाम थे। उल्मुक की स्त्री पुष्करिणी से छः पुत्र उत्पन्न हुये जिनके नाम १-अंग, २-सुमनस, ३-ख्याति, ४-ऋतु, ५-अन्गिरस, ६-गय नाम थे। अंग की सुनीता नाम वाली स्त्री से वेनु नाम का पुत्र हुआ जो अति अत्याचारी हुआ जिसके दुख से दुखी हो अंग राज्य छोड़ बन को चला गया और वेनु को ब्राह्मणो के श्राप के कारण प्राण त्यागने पड़े। तब वेनु के हाथों के मथने से पृथु राजा उत्पन्न हुये। WAY TO MOKSH🙏. Find the truthfulness in you, get the real you, power up yourself with divine blessings, dump all your sins...via... Shrimad Bhagwad Mahapuran🕉

(राज अंग का वृतांत)

दो: ध्रुव नृप के वंशज भये,अंग नाम भूपाल।

तेरहवें अध्याय में,कहें उन्ही का हाल।


श्री शुकदेव जी बोले-हे भारत ! इस प्रकार ध्रुव का देव लोक आदि में होते हुए ध्रुव पद को प्राप्त होने के बाद मैत्रेयजी कहने लगे-हे विदुर! अपने पिता ध्रुव से राज्य पाने के पश्चात उत्कल की धारणा बदल गई थी जिसमें वह पिता के दिये राज्य तथा चक्रवर्तीपन तथा राज्य लक्ष्मी और सिंहासन की इच्छा नहीं करता था। क्योंकि वह आत्मज्ञानी होने के कारण भगवान को अर्थात् परमात्मा को सभी आत्माओं में विद्यमान देखता था अतः राज्य के मंत्रियों आदि ने उसे पागल (उन्मत्त) जान कर राज्य सिंहासन से हटाकर उसके स्थान पर उसके छोटे भाई राम के पुत्र वत्सर को राजा बना दिया। उस वत्सर ने अपनी भार्या स्वर्वीथि में छः पुत्र उत्पन्न किये, जिनके, १-पुष्परण, २ तिग्मकेतु, ३-इषि, ४-ऊर्ज, ५-वसु, ६-जय नाम थे। पुष्परण को दो स्त्रियाँ थीं एक का नाम प्रभा और दूसरी का नाम दोषा था। प्रभा के तीन पुत्र हुये जो प्रातः, मध्यान्ह, सायं, के नाम से विख्यात हुये। तथा दोषा नाम वाली स्त्री से प्रदोष, निशीथ, और व्युष्ट नाम के तीन पुत्र उत्पन्न हुये। व्युष्टि को पुष्करिणा नाम वाली स्त्री हुई जिससे सर्वतेज नाम पुत्र हुआ। सर्वतेज का विवाह आरती नाम वाली स्त्री से हुआ जिससे चक्षुनाम मनु पुत्र उत्पन्न हुआ उस मनु की स्त्री नडबला से बारह पुत्र उत्पन्न हुये, जिनके १-पुरु, २-कुत्स, ३-चित्र, ४-ध न. ५-सत्यवान,६ ऋतु, ७-व्रत, ८-अग्निष्टोम, ९-अतिरात्र,१०-प्रद्युम्न, ११-शिव १२-उरुमुक नाम थे। उल्मुक की स्त्री पुष्करिणी से छः पुत्र उत्पन्न हुये जिनके नाम १-अंग, २-सुमनस, ३-ख्याति, ४-ऋतु, ५-अन्गिरस, ६-गय नाम थे। 


अंग की सुनीता नाम वाली स्त्री से वेनु नाम का पुत्र हुआ जो अति अत्याचारी हुआ जिसके दुख से दुखी हो अंग राज्य छोड़ बन को चला गया और वेनु को ब्राह्मणो के श्राप के कारण प्राण त्यागने पड़े। तब वेनु के हाथों के मथने से पृथु राजा उत्पन्न हुये।

WAY TO MOKSH🙏. Find the truthfulness in you, get the real you, power up yourself with divine blessings, dump all your sins...via... Shrimad Bhagwad Mahapuran🕉

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...