Skip to main content

श्रीमद भागवद पुराण* २७ अध्याय [स्कंध४] (पुरंजन का आत्म विस्मरण)


श्रीमद भागवद पुराण* सत्ताईसवां अध्याय *[स्कंध४]  (पुरंजन का आत्म विस्मरण)  दो०-स्त्री के वश फंस विपत्ति, पाई ज्यों अधिकाय। सो सब यहि वर्णन कियौ, सत्ताईस अध्याय।।   नारद जी बोले- हे राजा प्राचीन बर्हि ! जब राजा पुरंजन ने अपनी स्त्री से ऐसे बचन कहे तो पुरंजनी ने भी अपने मन में यह जान लिया कि वह राजा अर्थात् उसका पति उसके प्रेम जाल में भली प्रकार बंध चुका है। इसलिये उसने भी राजा के प्रति अनेक प्रकार के मधुर बचन कहे और अपने सुन्दर कटाक्षों से राजा को मोहित कर के अपने वश में कर लिया । जब राजा वशीभूत हो गया तो वह स्त्री राजा के साथ स्वयं रमण करती और राजा को रमण कराती समय को व्यतीत करने लगी। राजा पर जो भी अपनी स्त्री के मोह जाल में इस प्रकार फस गया,  कि उसने ज्ञान ध्यान का एक दम त्याग कर दिया और अपनी रानी के साथ लिपट कर कंठ से लगाय विषय भोगों में ऐसा लिप्त हुआ कि सर्व प्रधान रूप अपनी रानी को ही मानने लगा, और काल के प्रचंड वेग को भी भुला दिया । हे नरनाथ! वह राजा पुरंजन अपनी रानी के साथ विषय भोगों में नित्य नई क्रीड़ायें करता रहा। वह अपनी स्त्री की बाँहों का तकिया बनाय रमण करने में इतना व्यस्त हुआ कि उसने परमात्मा को विल्कुल ही भुला दिया और वह बहुत काल तक रमण में रहा जिससे उसकी तरुण अवस्था को बीतने का पता भी उसे न ज्ञात हो पाया। इस काल में राजा पुरंजन ने अपनी उस स्त्री में ११०० ग्यारह सौ पुत्र तथा ग्यारह सौ ११०० पुत्रियों को उत्पन्न किया तब उन पुत्रों के विवाह किये और अपनी पुत्रियों को योग्य वर खोज कर विवाह कर दिया। पश्चात पुरंजन के प्रत्येक पुत्र के सौ-सौ पुत्र हुये जिन के वंश से संपूर्ण पाँचाल देस भर गया। इस प्रकार संसार रूपी भवजाल में राजा पुरंजन अपने पुत्र और पुत्रियों तथा पौत्रों के वंश तथा धन राज्य आदि के कारण भली प्रकार प्रेम पाश में जकड़कर रह गया। पश्चात पुरंजन राजा ने दीक्षा लेकर पशुओं की हिंसाकर यज्ञ किये जिनसे पितर, भूपति, तथा देवताओं का भजन किया। जब राजा पुरंजन बूढ़ा हो गया तब उसे अशक्ति देखकर गंधर्वों ने उस पुरंजन की नगरो को लूटने के लिये आकर घेर लिया, वह घेरने वाले गंधर्वो का राजा चंडवेग था, उसके पास तीन सौ साठ गंधर्व थे तथा तीन सौ साठ ही आधी काली वर्णवाली तथा आधी श्वेत वर्णवाली पत्नियां थी। जिन्होंने एक साथ मिलकर पुरंजन नगर पर चढ़ाई कर दी। तब नगरी की रक्षा उस पाँच सिर वाले अकेले सर्प ने ही की । वह बीर नाग इतने, ७२० सात सौ बीस गंधर्व, गंर्धवंनियों के साथ अकेला २६५ हो सौ वर्ष तक युद्ध करता रहा, और जब तक उसका वश चला तब तक नगर को नहीं लूट ने दिया। परन्तु वह राजा पुरंजन अपने उस पांचाल नगर के देश में ही अपने देश को शत्रुओं से घिरा हुआ होने पर भी भय न मान कर अपनी स्त्री के वशीभूत विषय भोग में फँसा चुप हुआ आराम करता रहा । उस ने अपने नगर के लुटने का भी किसी भी प्रकार से भय नहीं किया ।

श्रीमद भागवद पुराण* सत्ताईसवां अध्याय *[स्कंध४]

(पुरंजन का आत्म विस्मरण)

दो०-स्त्री के वश फंस विपत्ति, पाई ज्यों अधिकाय।

सो सब यहि वर्णन कियौ, सत्ताईस अध्याय।।


नारद जी बोले- हे राजा प्राचीन बर्हि ! जब राजा पुरंजन ने अपनी स्त्री से ऐसे बचन कहे तो पुरंजनी ने भी अपने मन में यह जान लिया कि वह राजा अर्थात् उसका पति उसके प्रेम जाल में भली प्रकार बंध चुका है। इसलिये उसने भी राजा के प्रति अनेक प्रकार के मधुर बचन कहे और अपने सुन्दर कटाक्षों से राजा को मोहित कर के अपने वश में कर लिया । जब राजा वशीभूत हो गया तो वह स्त्री राजा के साथ स्वयं रमण करती और राजा को रमण कराती समय को व्यतीत करने लगी। राजा पर जो भी अपनी स्त्री के मोह जाल में इस प्रकार फस गया, कि उसने ज्ञान ध्यान का एक दम त्याग कर दिया और अपनी रानी के साथ लिपट कर कंठ से लगाय विषय भोगों में ऐसा लिप्त हुआ कि सर्व प्रधान रूप अपनी रानी को ही मानने लगा, और काल के प्रचंड वेग को भी भुला दिया । हे नरनाथ! वह राजा पुरंजन अपनी रानी के साथ विषय भोगों में नित्य नई क्रीड़ायें करता रहा। वह अपनी स्त्री की बाँहों का तकिया बनाय रमण करने में इतना व्यस्त हुआ कि उसने परमात्मा को विल्कुल ही भुला दिया और वह बहुत काल तक रमण में रहा जिससे उसकी तरुण अवस्था को बीतने का पता भी उसे न ज्ञात हो पाया। इस काल में राजा पुरंजन ने अपनी उस स्त्री में ११०० ग्यारह सौ पुत्र तथा ग्यारह सौ ११०० पुत्रियों को उत्पन्न किया तब उन पुत्रों के विवाह किये और अपनी पुत्रियों को योग्य वर खोज कर विवाह कर दिया। पश्चात पुरंजन के प्रत्येक पुत्र के सौ-सौ पुत्र हुये जिन के वंश से संपूर्ण पाँचाल देस भर गया। इस प्रकार संसार रूपी भवजाल में राजा पुरंजन अपने पुत्र और पुत्रियों तथा पौत्रों के वंश तथा धन राज्य आदि के कारण भली प्रकार प्रेम पाश में जकड़कर रह गया। पश्चात पुरंजन राजा ने दीक्षा लेकर पशुओं की हिंसाकर यज्ञ किये जिनसे पितर, भूपति, तथा देवताओं का भजन किया। जब राजा पुरंजन बूढ़ा हो गया तब उसे अशक्ति देखकर गंधर्वों ने उस पुरंजन की नगरो को लूटने के लिये आकर घेर लिया, वह घेरने वाले गंधर्वो का राजा चंडवेग था, उसके पास तीन सौ साठ गंधर्व थे तथा तीन सौ साठ ही आधी काली वर्णवाली तथा आधी श्वेत वर्णवाली पत्नियां थी। जिन्होंने एक साथ मिलकर पुरंजन नगर पर चढ़ाई कर दी। तब नगरी की रक्षा उस पाँच सिर वाले अकेले सर्प ने ही की । वह बीर नाग
इतने: ७२० सात सौ बीस गंधर्व, गंर्धवंनियों के साथ अकेला २६५ सौ वर्ष तक युद्ध करता रहा, और जब तक उसका वश चला तब तक नगर को नहीं लूट ने दिया। परन्तु वह राजा पुरंजन अपने उस पांचाल नगर के देश में ही अपने देश को शत्रुओं से घिरा हुआ होने पर भी भय न मान कर अपनी स्त्री के वशीभूत विषय भोग में फँसा चुप हुआ आराम करता रहा । उस ने अपने नगर के लुटने का भी किसी भी प्रकार से भय नहीं किया ।

Find the truthfulness in you, get the real you, power up yourself with divine blessings, dump all your sins...via... Shrimad Bhagwad Mahapuran🕉

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...