Skip to main content

श्रीमद भागवद पुराण* सातवां अध्याय *[स्कंध ५] (भरत जी का चरित्र वर्णन )


श्रीमद भागवद पुराण* सातवां अध्याय *[स्कंध ५] (भरत जी का चरित्र वर्णन ) दो० भरत राज्य जा विधि कियो। हरि सौं प्रेम बड़ाय।  सो सप्तम अध्याय में, कही कथा दर्शाय ।।  श्री शुकदेव जी बोले-हे परीक्षित ! श्री ऋषभ देव जी के पश्चात उनका बड़ा पुत्र महाभागवत भरत जी राजा हुये। उसने धर्मपूर्वक राज्य करते हुये प्रजा को पुत्र के समान पालन करते हुये न्याय तथा राज्य प्रबंध किया।   इसने अपने पिता की आज्ञानुसार विश्वरूप की कन्या पंचजनी के साथ अपना विवाह कर लिया । भरत ने अपनी पंचजनी भार्या में अपने समान गुण स्वभाव एवं कीर्ति वाले पाँच पुत्रों को उत्पन्न किया । हे परीक्षित! इस पृथ्वी खंड का जब ये भरत राजा हुअा तो इसी के नाम पर इस पृथ्वी खंड का नाम भरतखंड पड़ा जिसे भारत के नाम से कहते हैं। राजा भरत जी यज्ञों के द्वारा यज्ञ स्वरूप भगवान का श्रद्धा से पूजन किया करते थे । भरत ने दस हजार वर्षों तक राज्य एवं सुख भोग करके पश्चात सांसारिक संबंधों को स्वप्नवत् मिथ्या जान कर उनसे विरक्त हो अपने पुत्रों को राज सिंहासन सोंप दिया और स्वयं बन में स्थित पुलहाश्रम-नदी के तट पर भगवान के स्मरण में लीन हो गया।



श्रीमद भागवद पुराण* सातवां अध्याय *[स्कंध ५] (भरत जी का चरित्र वर्णन )

दो० भरत राज्य जा विधि कियो। हरि सौं प्रेम बड़ाय।

सो सप्तम अध्याय में, कही कथा दर्शाय ।





श्री शुकदेव जी बोले-हे परीक्षित ! श्री ऋषभ देव जी के पश्चात उनका बड़ा पुत्र महाभागवत भरत जी राजा हुये। उसने धर्मपूर्वक राज्य करते हुये प्रजा को पुत्र के समान पालन करते हुये न्याय तथा राज्य प्रबंध किया।

इसने अपने पिता की आज्ञानुसार विश्वरूप की कन्या पंचजनी के साथ अपना विवाह कर लिया । भरत ने अपनी पंचजनी भार्या में अपने समान गुण स्वभाव एवं कीर्ति वाले पाँच पुत्रों को उत्पन्न किया । हे परीक्षित! इस पृथ्वी खंड का जब ये भरत राजा हुअा तो इसी के नाम पर इस पृथ्वी खंड का नाम भरतखंड पड़ा जिसे भारत के नाम से कहते हैं। राजा भरत जी यज्ञों के द्वारा यज्ञ स्वरूप भगवान का श्रद्धा से पूजन किया करते थे । भरत ने दस हजार वर्षों तक राज्य एवं सुख भोग करके पश्चात सांसारिक संबंधों को स्वप्नवत् मिथ्या जान कर उनसे विरक्त हो अपने पुत्रों को राज सिंहासन सोंप दिया और स्वयं बन में स्थित पुलहाश्रम-नदी के तट पर भगवान के स्मरण में लीन हो गया।






Preserving the most prestigious, सब वेदों का सार, प्रभू विष्णु के भिन्न अवतार...... Shrimad Bhagwad Mahapuran 🕉 For queries mail us at: shrimadbhagwadpuran@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...