Skip to main content

क्या है विष्णु भगवान का सर्वदेवमय स्वरूप।। श्रीमद भागवद पुराण अध्याय २३ [स्कंध ५]


क्या है विष्णु भगवान का सर्वदेवमय स्वरूप।। श्रीमद भागवद पुराण अध्याय २३ [स्कंध ५] (ज्योतिष चक्र अवस्थिति का वर्णन) दो०-वर्णन ध्रुव स्थान का, विधिवत कह्यौ सुनाय । रूप विष्णु कर व्योम मधि तेसईवे अध्याय॥  शुकदेव जी बोले-हे राजन् ! उन सप्त ऋषियों से तेरह लाख योजन ऊपर विष्णु पद  है। जहाँ ध्रुव जी स्थिति हैं, जिनकी चाल कभी नहीं रुकती है।   सब नक्षत्रों गृह आदि तारागणों को बाँध रखने वाला एक थम्भ रूप ईश्वर द्वारा बनाये हुये ध्रुव जी सर्वदा प्रकाश मान रहते हैं। यह गृह आदि नक्षत्र काल चक्र के भीतर व बाहर जुड़े हुये ध्रुव का अवलंबन किये हुए हैं, जो पवन के घुमाये हुये कल्प पर्यन्त चारों ओर घुमते रहते हैं । कुछ विज्ञानों का मत है कि यह ज्योतिष चक्र शिशुमार रूप में भगवान वासुदेव की योग धारणा से टिका हुआ है।शिर नीचा किये कुन्डली मार कर बैठे, इस ज्योतिष स्वरूप शिशुमार की पूछ के अग्रभाग में ध्रुव जी हैं, उनसे निकट नीचे की ओर लाँगूर पर वृह्मा जी और अग्नि, इन्द्र, धर्म, ये स्थिर हैं ।   पूछ की मूल में श्वाता, विधाता, स्थिर हैं। सप्त ऋषि कटि पर स्थित हैं। चक्र की दाहिनी कुक्षि पर अभिजित आदि पुनर्वसु पर्यन्त उत्तर चारी चौदह नक्षत्र हैं। दक्षिण चारी पुष्प आदि उत्तराषाढ़ा पर्यन्त चौदह नक्षत्र बांई कुक्षि पर हैं। कुन्डली रूप शिशुमार के अवयव दोनों पाशर्वा में समान संख्या वाले हैं शिशुमार की पीठ पर अजवीजी है, जो रात्री के समय आकाश में प्रत्यक्ष रूप से दीखती है, तथा उदर में आकाश गंगा है। शिशुमार चक्र के दाहिने नितंब पर पुर्नवसु और बायें नितंब पर पुष्प स्थित है। पिछले दाहिने पाँव में आद्रा, तथा अश्लेषा, पिछले वाय पाँव में है। दाहिनी नासिका पर अभिजित, तथा नासिका के बाम भाग पर उत्तराषाढ़ा स्थित है। दाहिने नेत्र पर श्रवण, वाँयें नेत्र पर पूर्वाषाढ़ा है।  दाहिने कान पर धनिष्ठा और वायें कान पर मूल है। जो दक्षिणा चारो मघा आदि नक्षत्र है वे उसकी वामपार्श्व की अस्थि में लगे हुये हैं। जिनकी संख्या आठ है और उत्तरायण संबंधी आठ नक्षत्र मृग शिरा आदि उसके दक्षिण पार्श्व की अस्थियों में उल्टे क्रम से लगे हुये हैं। दाहिने कंधे पर शतभिषा, वायें कंधे पर ज्येष्ठा स्थित जानो। ऊपर के होंठ पर अगस्त्य, नीचे के होठ पर यम, मुख पर मंगल, लिंग पर शनि, पृष्ठ श्रंग पर वृहस्पति, छाती पर सूर्य, हृदय में नारायण, मन में चन्द्रमा, नाभि पर शुक्र, दोनों स्तनों पर अश्विनीकुमार, प्राण और अपान में बुध, गले पर राहु, सब अंगों में केतु, रुओं में तारागण लगे हुये हैं।  यह शिशुमार चक्र भगवान विष्णु का सर्वदेव मय स्वरूप हैं। शिशमार चक्र को जो मनुष्य तीनों समय में नमस्कार करता है उसके उस समय के संपूर्ण पाप अवश्य नष्ट हो जाते हैं।


प्रभू के रूप को बिना श्रद्धा के जानना कठिन हो सकता है। किन्तु अगर मन में विश्वास दृड़ है, तो सब कुछ संभव है।
॥ॐ तथास्तु ॐ॥


नवीन सुख सागर

क्या है विष्णु भगवान का सर्वदेवमय स्वरूप।। श्रीमद भागवद पुराण अध्याय २३ [स्कंध ५]

(ज्योतिष चक्र अवस्थिति का वर्णन)

दो०-वर्णन ध्रुव स्थान का, विधिवत कह्यौ सुनाय ।

रूप विष्णु कर व्योम मधि तेसईवे अध्याय॥


शुकदेव जी बोले-हे राजन् ! उन सप्त ऋषियों से तेरह लाख योजन ऊपर विष्णु पद  है। जहाँ ध्रुव जी स्थिति हैं, जिनकी चाल कभी नहीं रुकती है। 

सब नक्षत्रों गृह आदि तारागणों को बाँध रखने वाला एक थम्भ रूप ईश्वर द्वारा बनाये हुये ध्रुव जी सर्वदा प्रकाश मान रहते हैं। यह गृह आदि नक्षत्र काल चक्र के भीतर व बाहर जुड़े हुये ध्रुव का अवलंबन किये हुए हैं, जो पवन के घुमाये हुये कल्प पर्यन्त चारों ओर घुमते रहते हैं । कुछ विज्ञानों का मत है कि यह ज्योतिष चक्र शिशुमार रूप में भगवान वासुदेव की योग धारणा से टिका हुआ है।शिर नीचा किये कुन्डली मार कर बैठे, इस ज्योतिष स्वरूप शिशुमार की पूछ के अग्रभाग में ध्रुव जी हैं, उनसे निकट नीचे की ओर लाँगूर पर वृह्मा जी और अग्नि, इन्द्र,
धर्म, ये स्थिर हैं । 

पूछ की मूल में श्वाता, विधाता, स्थिर हैं।
सप्त ऋषि कटि पर स्थित हैं। चक्र की दाहिनी कुक्षि पर अभिजित आदि पुनर्वसु पर्यन्त उत्तर चारी चौदह नक्षत्र हैं। दक्षिण
चारी पुष्प आदि उत्तराषाढ़ा पर्यन्त चौदह नक्षत्र बांई कुक्षि पर हैं।
कुन्डली रूप शिशुमार के अवयव दोनों पाशर्वा में समान संख्या वाले हैं शिशुमार की पीठ पर अजवीजी है, जो रात्री के समय
आकाश में प्रत्यक्ष रूप से दीखती है, तथा उदर में आकाश गंगा है। शिशुमार चक्र के दाहिने नितंब पर पुर्नवसु और बायें नितंब पर पुष्प स्थित है। पिछले दाहिने पाँव में आद्रा, तथा अश्लेषा, पिछले वाय पाँव में है। दाहिनी नासिका पर अभिजित, तथा नासिका के बाम भाग पर उत्तराषाढ़ा स्थित है।
दाहिने नेत्र पर श्रवण, वाँयें नेत्र पर पूर्वाषाढ़ा है।
 दाहिने कान पर धनिष्ठा और वायें कान पर मूल है। जो दक्षिणा चारो मघा आदि नक्षत्र है वे उसकी वामपार्श्व की अस्थि में लगे हुये हैं। जिनकी संख्या आठ है और उत्तरायण संबंधी आठ नक्षत्र मृग शिरा आदि उसके
दक्षिण पार्श्व की अस्थियों में उल्टे क्रम से लगे हुये हैं। दाहिने कंधे पर शतभिषा, वायें कंधे पर ज्येष्ठा स्थित जानो। ऊपर के होंठ पर अगस्त्य, नीचे के होठ पर यम, मुख पर मंगल, लिंग पर शनि, पृष्ठ श्रंग पर वृहस्पति, छाती पर सूर्य, हृदय में नारायण, मन में चन्द्रमा, नाभि पर शुक्र, दोनों स्तनों पर अश्विनीकुमार, प्राण और अपान में बुध, गले पर राहु, सब अंगों में केतु, रुओं में तारागण लगे हुये हैं।
 
यह शिशुमार चक्र भगवान विष्णु का सर्वदेव मय स्वरूप हैं। शिशमार चक्र को जो मनुष्य तीनों समय में नमस्कार करता है उसके उस समय के संपूर्ण पाप अवश्य नष्ट हो जाते हैं।

।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम तेइसवां  अध्याय समाप्तम🥀।।

༺═──────────────═༻
༺═──────────────═༻
_人人人人人人_अध्याय समाप्त_人人人人人人_

Preserving the most prestigious, सब वेदों का सार, प्रभू विष्णु के भिन्न अवतार...... Shrimad Bhagwad Mahapuran 🕉 For queries mail us at: shrimadbhagwadpuran@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...