Skip to main content

पृथ्वी और अन्य सभी पाताल लोकों का विधिवत वर्णन। गृहण क्या है?


पृथ्वी और अन्य सभी पाताल लोकों का विधिवत वर्णन। गृहण क्या है? श्रीमद भागवद पुराण  चौबीसवां अध्याय [स्कंध५] (अतलादि सप्त अधोलोक वर्णन)  दो०- राहू आदि स्थान का निर्णय कहा सुनाय।  चौबीसवें अध्याय में, भाषा करी बनाय ||  श्री शुकदेव जी बोले-हे राजा परीक्षत ! सूर्य से नीचे दस हजार योजन दूरी पर राहू घूमते है। सूर्य का विस्तार मंडल दस हजार योजन का है, और चन्द्रमा का विस्तार मंडल बारह हजार योजन का है। राहू का विस्तार मंडल तेरह हजार योजन का है। अमावस्या तथा पूर्णिमा को सूर्य या चंद्रमा राहू की गति के सम सूत्र पर आ जाते हैं, जिस कारण राहू की छाँह इन पर जितने समय तक पड़ती है उस समय को गृहण कहते हैं। अर्थात् यों कहिये कि सूर्य या चन्द्रमा के तेज से जब राहू गृह दिखाई देता है तो वह ग्रहण होता है।   क्योंकि वह इन के सामने पर रहता है । राहू के स्थान से नीचे सिद्ध चारण विद्याधर के स्थान है। उनसे भी नीचे यक्ष, राक्षस, पिशाच, भूत प्रेत इनके बिहार का स्थान है। उन यक्षादिकों के स्थान के नीचे सौ योजन पर यह पृथ्वी है। इस भूलोक की सीमा जहाँ तक पक्षी आदि उड़ते हैं वहां तक है। पृथ्वी के नीचे सात पाताल हैं। यह सब पृथ्वी से एवं सब लोक एक दूसरे से दश हजार योजन के अंतर पर हैं अर्थात् भूमि से दस हजार योजन नीचे सुतल, उससे दस हजार योजन दूर नीचे वितल, उससे दस हजार योजन नीचे दूर सुतल है और उससे दस हजार नीचे योजन नीचे तलातल, इस दस हजार योजन नीचे महातल, इससे दस हजार योजन दूर रसातल, इससे दस हजार योजन नीचे पाताल लोक है । यह सातौ लोक स्वर्ग कहलाते हैं। अतल लोक में मय दानव का पुत्र बलि नाम असुर रहता है। उस बलासुर के जंभाई लेने से मुख से स्वैरिणी, कामनी, और पुश्चली नाम की तीन स्त्रियाँ उत्पन्न हुई थीं। जो कि अतल लोक में गये पुरुष को हाटक नाम के रस को पिला कर अपने साथ रमण करती हैं। क्योंकि उस हाटक रस के पीने से पुरुष में दस हजार हाथियों का बल आ जाता है। वितल लोक भूत गणों सहित हटकेश्वर महादेव पार्वती सहित मिथुन भाव से विराज मान हैं। सुतल लोक में विरोचन का पुत्र राजा बलि वास करता है। सुतल लोक में त्रिपुर का अधिपति मय नाम दानव निवास करता है। महातल में लोक अनेक शिर वाला कूद्र के पुत्र सर्प लोगों का महा विषधर गण रहता है। इनमें कुहुक, तक्षक, कालिया, सुषेण, आदि सर्प मुख्य माने जाते हैं। रसातल लोक में निवात कवच, कलिय, हिरण्य के रासी ये तीन यूथ वाले परि नाम देव दानव रहते हैं। ये सब इन्द्र की भेजी परमा नाम की कुत्ती की कही हुई मंत्र मयी वाणी को सुन इन्द्र से भय करते रहते हैं । पाताल लोक में नाग लोक के पति आदि नाग रहते हैं। शंख, कलिक, महाशंख, श्वेत, धनंजय, धृतराष्ट्र, शंखचूड, देवदत्त इत्यादि नाम के हैं। इनके शरीर बड़े और भारी है। जिनके फणों में महाक्रान्ति वाली बड़ी-बड़ी मणियाँ है। जो कि अपनी-अपनी ज्योति से प्रगाढ़ अंधकार को नष्ट करके प्रकाश फैलाती है । ।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम चौबीसवां अध्याय समाप्तम🥀।।  ༺═──────────────═༻ ༺═──────────────═༻ _人人人人人人_अध्याय समाप्त_人人人人人人_


पृथ्वी और अन्य सभी पाताल लोकों का विधिवत वर्णन। गृहण क्या है?श्रीमद भागवद पुराण चौबीसवां अध्याय [स्कंध५]

(अतलादि सप्त अधोलोक वर्णन)

दो०- राहू आदि स्थान का निर्णय कहा सुनाय।

चौबीसवें अध्याय में, भाषा करी बनाय ||

श्री शुकदेव जी बोले-हे राजा परीक्षत ! सूर्य से नीचे दस हजार योजन दूरी पर राहू घूमते है। सूर्य का विस्तार मंडल दस हजार योजन का है, और चन्द्रमा का विस्तार मंडल बारह हजार योजन का है। राहू का विस्तार मंडल तेरह हजार योजन का है। अमावस्या तथा पूर्णिमा को सूर्य या चंद्रमा राहू की गति के सम सूत्र पर आ जाते हैं, जिस कारण राहू की छाँह इन पर जितने समय तक पड़ती है उस समय को गृहण कहते हैं। अर्थात् यों कहिये कि सूर्य या चन्द्रमा के तेज से जब राहू गृह दिखाई देता है तो वह ग्रहण होता है।

क्योंकि वह इन के सामने पर रहता है । राहू के स्थान से नीचे सिद्ध चारण विद्याधर के स्थान है। उनसे भी नीचे यक्ष, राक्षस, पिशाच, भूत प्रेत इनके बिहार का स्थान है। उन यक्षादिकों के स्थान के नीचे सौ योजन पर यह पृथ्वी है। इस भूलोक की सीमा जहाँ तक पक्षी आदि उड़ते हैं वहां तक है। पृथ्वी के नीचे सात पाताल हैं। यह सब पृथ्वी से एवं सब लोक एक दूसरे से दश हजार योजन के अंतर पर हैं अर्थात् भूमि से दस हजार योजन नीचे सुतल, उससे दस हजार योजन दूर नीचे वितल, उससे दस हजार योजन नीचे दूर सुतल है और उससे दस हजार नीचे योजन नीचे तलातल, इस दस हजार योजन नीचे महातल, इससे दस हजार योजन दूर रसातल, इससे दस हजार योजन नीचे पाताल लोक है । यह सातौ लोक स्वर्ग कहलाते हैं। अतल लोक में मय दानव का पुत्र बलि नाम असुर रहता है। उस बलासुर के जंभाई लेने से मुख से स्वैरिणी, कामनी, और पुश्चली नाम की तीन स्त्रियाँ उत्पन्न हुई थीं। जो कि अतल लोक में गये पुरुष को हाटक नाम के रस को पिला कर अपने साथ रमण करती हैं। क्योंकि उस हाटक रस के पीने से पुरुष में दस हजार हाथियों का बल आ जाता है। वितल लोक भूत गणों सहित हटकेश्वर महादेव पार्वती सहित मिथुन भाव से विराज मान हैं। सुतल लोक में विरोचन का पुत्र राजा बलि वास करता है। सुतल लोक में त्रिपुर का अधिपति मय नाम दानव निवास करता है। महातल में लोक अनेक शिर वाला कूद्र के पुत्र सर्प लोगों का महा विषधर गण रहता है। इनमें कुहुक, तक्षक, कालिया, सुषेण, आदि सर्प मुख्य माने जाते हैं। रसातल लोक में निवात कवच, कलिय, हिरण्य के रासी ये तीन यूथ वाले परि नाम देव दानव रहते हैं। ये सब इन्द्र की भेजी परमा नाम की कुत्ती की कही हुई मंत्र मयी वाणी को सुन इन्द्र से भय करते रहते हैं । पाताल लोक में नाग लोक के पति आदि नाग रहते हैं। शंख, कलिक, महाशंख, श्वेत, धनंजय, धृतराष्ट्र, शंखचूड, देवदत्त इत्यादि नाम के हैं। इनके शरीर बड़े और भारी है। जिनके फणों में महाक्रान्ति वाली बड़ी-बड़ी मणियाँ है। जो कि अपनी-अपनी ज्योति से प्रगाढ़ अंधकार को नष्ट करके प्रकाश फैलाती है ।
।।🥀इति श्री पद्यपुराण कथायाम चौबीसवां अध्याय समाप्तम🥀।।

༺═──────────────═༻
༺═──────────────═༻
_人人人人人人_अध्याय समाप्त_人人人人人人_

Preserving the most prestigious, सब वेदों का सार, प्रभू विष्णु के भिन्न अवतार...... Shrimad Bhagwad Mahapuran 🕉 For queries mail us at: shrimadbhagwadpuran@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

जय विजय के तीन जनम एवं मोक्ष प्राप्ति।

 श्रीमद भगवद पुराण प्रथम अध्याय-सातवां स्कन्ध प्रारम्भ दो०-कुल पन्द्रह अध्याय हैं, या सप्तम स्कंध ।  वर्णन श्री शुकदेवजी उत्तम सकल निबन्ध ।। हिरण्यकश्यप के वंश की, हाल कहूँ समय ।  या पहले अध्याय में, दीयो बन्श बताय।॥ परीक्षित ने पूछा-हे शुकदेव जी ! जो ईश्वर सब प्राणियों में समान दृष्टि रखते हैं, फिर उनने विषम बुद्धि वाले मनुष्य की तरह इन्द्र के भले के लिये राक्षसों एवं दैत्यों को क्यों कर मारा सो मुझ से कहिये। श्री शुकदेव जो बोले-हे परीक्षित ! भगवान अजन्मा सब प्रपंच महाभूतों से रहित है। परंतु समय के अनुसार (रजोगुण, सतोगुण, तमोगुण, यह घटते बढ़ते रहते हैं । सत्वगुण के समय में देवता और ऋषियों की वृद्धि होती है । रजोगुण के समय में असुरों की वृद्धि होती है। तमोगुण के समय में यक्ष राक्षसों की वृद्धि होती है। अतः जैसी परिस्थिति होती है उसी के अनुरूप भगवान हो जाता है। यही प्रश्न एक बार पहिले राजा युधिष्ठिर ने नारद जी से किया था। सो उन्होंने एक इतिहास सुनाया था वही मैं तुम्हें सुनाता हूँ। अपने राजसूय यज्ञ में शिशु पाल की मूर्ति देख कर आश्चर्य से पूछा था। नारद ने सुनाथा था कि-हे य...

किन चार श्लोकों द्वारा हुई सम्पूर्ण भागवद पुराण की रचना

श्रीमद्भगवद पुराण* नवा अध्याय*[सकन्ध २] दोहा: इस नौवें अध्याय में, कहें शुकदेव सुनाय । विष्णु चरित्र जिमि रूप से हरिने किये बनाय ।। ब्रह्मा विष्णु सृष्टि रचना हेतू संवाद अनेक रूप धारी ईश्वर माया द्वारा अनेक रूप वाला प्रतीत होता हैं। मनुष्य माया के भवर में फंस कर रमण करता हुआ कहता है कि यह मेरा है वह मेरा है यह मैं हूँ वह वह है तो केवल ईश्वर में ही रमण करता है तब वह मोह माया लोभ ममता को त्याग कर देता है अहंकार दूर हो जाता है तो केवल ईश्वर में ही पूर्णरूप से स्थित रहता है यही मोक्ष है। श्रीशुकदेवजी बोले-हे परीक्षत । जब आदि शक्ति निरंकार परमेश्वर को नाभि से कमल का फूल निकला तो उस में वृह्माजी उत्पन्न हुये। उस समय वृह्माजी ने यह जानना चाहा कि वह किस स्थान से उत्पन्न हुये हैं। जब वह अनेक प्रयत्न करने पर भी यह न जान सके कि वह कहां और कैसे उत्पन्न हुये हैं तो मन मारकर उसी कमल के फूल पर बैठे रहे। तब निरंकार ईश्वर द्वारा वृम्हाजी को चेतना प्राप्त हुई जिसमें तन्हें उस निरंकार भगवान का यह आदेश मिला कि वह सृष्टि की रचना करें। तब जगत के गुरु वृम्हा ने जगत सृष्टि रचने का विचार करने लगे। परन्तु वहअन...

सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण।

  विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण स्कंध ६ कैसे सूर्य भगवान करते हैं, दिन, घड़ी, समय का निर्माण। सृष्टि के संचालक श्री सूर्य नारायण। सूर्य की परिक्रमा, पूर्ण विस्तारक, राशियों में प्रवेश, खगोल, भूगोल, दिन, रात, इत्यादि।  नवीन सुख सागर श्रीमद भागवद पुराण इक्कीसवां अध्याय [स्कंध ५] राशि संचार द्वारा लोक यात्रा निरूपण दोहा-सूर्य चन्द्र की चाल से, होवे दिन और रात। सो इक्कीस अध्याय विच, लिखी लोक की बात ।। श्री शुकदेवजी बोले-हे राजा परीक्षत! जितना प्रमाण वाहक से पृथ्वी मण्डल का कहा है, उतना ही नभ मण्डल का है।  भूगोल और खगोल के बीच का भाग आकाश है।  जो कि दोनों से मिला हुआ है। इसी के अन्तरिक्ष के बीच में सूर्य नारायण उत्तरायण, दक्षिणायन, विषुवत नाम वाली मन्द, शीघ्र, समान गति से ऊँचे-नीचे चढ़कर त्रिलोकी को तपते हुए समान स्थान पर च...